हिमाचल कांग्रेस में जल्द होगा संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को हाईकमान की मंजूरी

हिमाचल कांग्रेस में जल्द होगा संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को हाईकमान की मंजूरी

1000262964

Organizational expansion in Himachal Congress soon

शिमला। Organizational expansion in Himachal Congress soon, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जल्द नए पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल के साथ बैठक की।

बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। कांग्रेस प्रदेश महासचिव संगठन विनोद जिंटा भी बैठक में मौजूद रहे। हाईकमान ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव व प्रवक्ताओं की नियुक्ति होगी।

अधिसूचना का इंतजार

इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी संगठन में कोई पद दिया जाएगा। संगठन विस्तार में क्षेत्रीय व जातीय संतुलन बनाया जाएगा। हाईकमान की मंजूरी के बाद जल्द इसकी अधिसूचना जारी होगी। बैठक में संगठन विस्तार के अलावा कई अन्य मामलों को भी उठाया है।

विनय कुमार चाहते हैं कि संगठन में सक्रिय रूप से काम कर चुके नेताओं को सरकार में ओहदा मिले, या फिर ऐसे विधानसभा क्षेत्र जहां से कांग्रेस का विधायक नहीं है वहां पर प्रतिनिधित्व मिले। कांग्रेस ने पहले पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में चर्चा के लिए ऐसे मामले रखे थे, लेकिन फिलहाल यह बैठक टल गई है।

पार्टी को जमीनी स्तर पर किया जा रहा तैयार

विनय कुमार ने हाईकमान के समक्ष कांग्रेस के संगठन विस्तार कार्यक्रम, जिला व ब्लाक स्तर पर किए जा रहे कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। हाईकमान ने जो कार्यक्रम तय किए हैं उनके तहत हिमाचल कांग्रेस कैसे कार्य कर रही है, के बारे में भी बताया। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए गए हैं।