OMG! लाइक्स और व्यूज के चक्कर में बंदे ने पत्नी समेत उठाई बाइक, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

OMG! लाइक्स और व्यूज के चक्कर में बंदे ने पत्नी समेत उठाई बाइक, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

Vdeo of Dangerous Stunt

Vdeo of Dangerous Stunt

Vdeo of Dangerous Stunt: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सोशल मीडिया रीलबाजी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां लोग लाइक और व्यूज के लिए अब धार्मिक स्थलों की मर्यादा तक भूलते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के बेल्हा देवी मंदिर घाट का है, जहां एक दंपत्ति ने जानलेवा स्टंट कर वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में लोगों ने नाराजगी जताई है. धार्मिक स्थल पर इस तरह के स्टंट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. पुलिस ने भी वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि वायरल वीडियो शेखर नाम के युवक द्वारा पोस्ट किया गया है. वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ मंदिर घाट पर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है.

बाइक उठाई, फिर पत्नी को बैठाकर बनाया रील

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पहले अपनी बाइक को हाथों से उठाता है और उसे स्टाइल में सेट करता है. इसके तुरंत बाद उसकी पत्नी बाइक पर फिल्मी अंदाज में बैठ जाती है और पूरा स्टंट शूट किया जाता है.

यह पूरा वीडियो बेल्हा देवी मंदिर घाट पर शूट किया गया, जहां आमतौर पर श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. लेकिन रील बनाने के चक्कर में दंपत्ति ने न तो जगह की पवित्रता का ध्यान रखा और न ही अपनी सुरक्षा का.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और युवाओं को गलत संदेश देती हैं.

पुलिस जांच में जुटी, वीडियो की सत्यता पर नजर

जांच में सामने आया है कि शेखर नाम का युवक करीब तीन दिन पहले अपनी पत्नी के साथ बेल्हा देवी मंदिर दर्शन के लिए आया था. दर्शन के बाद ही उसने रील बनाने के लिए यह खतरनाक स्टंट किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

पुलिस अब वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्टंट के दौरान किसी नियम का उल्लंघन हुआ है या नहीं. नगर कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है.

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया की चकाचौंध में इस तरह के खतरनाक और अनुशासनहीन स्टंट न करें, जिससे जानमाल को खतरा हो.

रील का जुनून बना खतरा

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा तक भूल जा रहे हैं. प्रतापगढ़ का यह मामला भी इसी लापरवाही का उदाहरण है.

धार्मिक स्थलों पर इस तरह के स्टंट न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि सामाजिक मर्यादा को भी ठेस पहुंचाते हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.