Hisar Viral Video: महिला को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, गुब्बारे बेचने वाली ने पुलिसकर्मी को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल
Hisar Viral Video: Slapping a woman backfires
हिसार। Hisar Viral Video: Slapping a woman backfires, शहर के तेलियान पुल के पास एक गुब्बारे बेचने वाली महिला को सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ दिए। यह देखकर महिला ने हिम्मत दिखाई और पुलिस कर्मचारी को चप्पल से पीटने लगी। काफी देर तक वहां पर हंगामा होता रहा। बाद में उसने बताया कि वह पुलिस कर्मी है तो मामला शांत हुआ।
बुधवार को पुलिसकर्मी को चप्पल से पीटने का वीडियाे वायरल हुआ। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस कर्मचारी अपने परिवार के एक सदस्य के साथ गाड़ी में सवार होकर तेलियान पुल की तरफ जा रहा था। वहां पहुंचने के बाद उसने गाड़ी को सड़क के बीच में खड़ा कर दिया।
'महिला ने कहा कि साइड में हूं'
सामने एक महिला गुब्बारे और खिलौने बेच रही थी। इसी दौरान पीछे से एक एंबुलेंस आई। एंबुलेंस आई यह देखकर गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मचारी ने महिला को हटने को कहा, महिला ने कहा कि वह अपनी साइड में हूं। तैश में आकर पुलिस कर्मचारी गाड़ी से नीचे उतरा और महिला को दो से तीन थप्पड़ जड़ दिए। महिला ने इसका विरोध किया।
फिर महिला ने अपनी चप्पल निकाली और पुलिसकर्मी को मारने लगी। चार से पांच बार चप्पल से पीटा। शोर सुनकर वहां पर लाेगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शहर के तेलियान पुलिस पर हुआ था हंगामा, लोगों की भीड़ हो गई एकत्र, पुलिसकर्मी के आइडी दिखाने पर मामला हुआ शांत
महिला बोली-बिहार की रहने वाली हूं, मुझे नहीं लगता डर
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में महिला बोल रही है कि वह बिहार की रहने वाली है और डरने वाली नहीं है। वह जोर-जोर से चिल्ला रही है, और पुलिस कर्मी को चप्पल से पीट रही है। बाद में जब पुलिस कर्मी ने आइडी दिखाया तो मामला शांत हुआ।