दो दो महिलाओं पर दिल हार चुके थे ओम पुरी, लेकिन अंत रहा बहुत दर्दनाक

दो दो महिलाओं पर दिल हार चुके थे ओम पुरी, लेकिन अंत रहा बहुत दर्दनाक

ओम पुरी जो अपने एक्टिंग और किरदारों के लिए बॉलीवुड में काफी प्रचलित है।

 

Om Puri: ओम पुरी जो अपने एक्टिंग और किरदारों के लिए बॉलीवुड में काफी प्रचलित है। बॉलीवुड की दुनिया में खूब नाम कमाने वाले ओम पुरी की असल जिंदगी बेहद उतार-चढ़ाव से भरी हुई थी। उन्होंने अपने पूरे जीवन में केवल कंट्रोवर्सी का ही सामना किया और अंत में भी अपने घर में नग्न अवस्था में पाए गए। आखिर क्या थी ओम पुरी के जीवन की कहानी लिए जानते हैं।

जब सीमा कपूर से हुई थी ओम पुरी की शादी

दरअसल सीमा कपूर एक थिएटर आर्टिस्ट है और जब उन्होंने ओमपुरी को देखा और उनसे मुलाकात की तो पहली मुलाकात में ही ओमपुरी पर अपना दिल हार बैठी। ओम पुरी ने पहले तो शादी से इनकार कर दिया था क्योंकि वह किसी को डेट कर रहे थे लेकिन फिर बाद में उन्होंने सीमा कपूर से 1991 में शादी कर ली। शादी के बाद कुछ समय तक उन दोनों के बीच रिश्ते काफी अच्छी रहे सीमा कपूर प्रेग्नेंट भी थी लेकिन तभी सीमा कपूर को एक ऐसी खबर मिली जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

जब एक जर्नलिस्ट से हो गया था ओम पुरी को प्यार

सीमा कपूर से शादी के कुछ महीने के बाद ही एक कॉन्फ्रेंस के दौरान कोलकाता में ओमपुरी की मुलाकात जर्नलिस्ट नंदिता पुरी से हुई। नंदिता से मिलने के बाद ओम पुरी उनके प्यार में पढ़ चुके थे। जैसे ही यह बात सीमा कपूर को पता चली तो पहले तो उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें कोई फायदा ना हुआ और अंत में 6 लाख की एली मनी लेकर उन्होंने ओम पुरी को छोड़ दिया और दोनों का तलाक हो गया। तलाक होते हैं ओम पुरी और नंदिता पुरी की शादी हो गई और उनका एक बेटा भी हुआ।

जब नंदिता ने लिखा था ओम पुरी पर किताब

2013 में ओमपुरी की पत्नी नंदिता ने एक किताब लिखी थी जो ओमपुरी के जीवन को दर्शाती थी। इस किताब में नंदिता ने ओमपुरी के जीवन की हर छोटी से छोटी घटना का विवरण कर दिया था जिसके कारण ओम पुरी की खूब बदनामी हुई। नंदिता ने ओमपुरी के अफेयर्स और उनके शारीरिक संबंधों के बारे में भी बड़े विवरण के साथ जानकारी दी थी जिसके कारण ओम पुरी को काफी हेट का सामना करना पड़ा। अंत में ओम पुरी और नंदिता पुरी का भी डाइवोर्स हो गया और 2017 में ओम पुरी ने इस दुनिया को विदा कर दिया।