ओमप्रकाश राजभर का 2027 विधानसभा चुनावी रण: अतरौलिया से करेंगे चुनाव

ओमप्रकाश राजभर का 2027 विधानसभा चुनावी रण: अतरौलिया से करेंगे चुनाव

Om Prakash Rajbhar 2027 Assembly Election Battle

Om Prakash Rajbhar's 2027 Assembly Election Battle

आजमगढ़। Om Prakash Rajbhar's 2027 Assembly Election Battle, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी राजनीतिक बिसात बिछा दी है।

जनपद दौरे के दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह खुद अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी दावा कि किया 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए आजमगढ़ की दसों विधानसभा की सीटों पर परचम फहराएगी।

दैनिक जागरण से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि 22 फरवरी को समरसता रैली के दौरान लोगों को एकजुट कर दिखाया कि पार्टी तेजी से लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। रैली में कार्यकर्ताओं की भीड़ देख विरोधियों के होश उड़ गए है। अब विरोधियों के माथे पर पसीना आ रहा है।

महिलाओं को भी जोड़ेगी पार्टी

अब पार्टी महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का काम करेगी। आने वाले दिनों में एक भव्य महिला सम्मेलन कराने की तैयारी की जा रही है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बेटे अरविंद राजभर के लिए भी सीट का चयन कर लिया है। बताया कि दीदारगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।