Oil tanker fell into dam, two died
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

डैम में गिरा तेल का टैंकर, दो की मौत 

Oil-Tankar

Oil tanker fell into dam, two died

Oil tanker fell into dam, two died : मंडी। कुल्लू-चंडीगढ़ एनएच के पंडोह के समीप एक तेल टैंकर के डैम में गिर जाने का समाचार है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस चौकी पंडोह को सूचना मिली की डैम में कोई गाड़ी गिर गई है। जैसे ही पुलिस बल डैम साइट पर पहुंचा तो वहां पर उन्होंने तेल का टैंकर डैम पर पाया। चौकी प्रभारी रुपेश चंद ने बताया किबुधवार सुबह जानकारी प्राप्त हुई कि एक टैंकर दरिया में गिर गया है तो पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे तो पाया कि टैंकर डैम में गिरा हुआ है। 

एसटीआरएफ टीम को भी बुलाया गया 

टैंकर में कितने व्यक्ति है अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर हिमाचल प्रदेश एसटीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। दो शव मिले है उनकी शिनाख्त कर रहे हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी से सूचना प्राप्त हुई थी कि सवेरे डैम में तेल का टैंकर गिर गया है जिसके अंदर दो सब बरामद हुए हैं । पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है अभी यह पता नहीं चल पाया है के टैंकर के भीतर कितने लोग सवार थे ।

यह पढ़ें- 

हिमाचल CM की रैली में बड़ी घटना; ड्यूटी दे रहे IPS अफसर की अचानक मौत, देखें क्या हुआ?

 

यह पढ़ें- 

 

शक्ति पीठ श्री नैना देवी में चढ़े अमेरिकन डॉलर और 35 लाख नगद, नव वर्ष मेले पर लगाई दो लाख श्रद्धालुओं ने हाजरी