लखनऊ के प्रमुख चिकित्सा संस्थान में नर्सिंग स्टाफ होगा और सशक्त
Nursing staff at Lucknow's premier
लखनऊ। राजधानी के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में अब नर्सिंग की टीम अधिक मजबूत होगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में 665 नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनको रविवार शाम को लोक भवन में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 अभ्यर्थियों को सीधे नियुक्ति पत्र देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ लोकभवन में आज होने वाले कार्यक्रम में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 665 नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती की विस्तृत जानकारी भी देंगे। नर्सिंग अधिकारियों में 345 पुरुष और 320 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।