Nurse Found Dead Under Suspicious

पंचकूला सिविल अस्पताल ICU में नर्स की संदिग्ध मौत, मोबाइल गायब; फोरेंसिक जांच तेज

pp

Nurse Found Dead Under Suspicious

Panchkula के सेक्टर स्थित सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रविवार रात 29 वर्षीय नर्सिंग ऑफिसर प्रीति बेनीवाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्रीति सेक्टर-31 में अपने परिवार के साथ रहती थीं और मूल रूप से Hisar के गांव जुगलान की रहने वाली थीं।

सोमवार को डॉक्टरों के एक बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ शामिल रहे। पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया।

मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि मौत से करीब आधे घंटे पहले तक प्रीति को मोबाइल फोन पर सक्रिय देखा गया था, लेकिन घटना के बाद उसका मोबाइल गायब पाया गया। इससे अस्पताल स्टाफ की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है।

पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है। वहीं, आईसीयू वार्ड में पहुंची फोरेंसिक टीम को बड़ी संख्या में एक्सपायरी इंजेक्शन मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रीति की मौत हाथ में कैनुला के जरिए इंजेक्शन लगाने से होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।