"अब चुनाव ही नहीं, देश बचाने की बात है": अखिलेश यादव

"अब चुनाव ही नहीं, देश बचाने की बात है": अखिलेश यादव

"Now, it is not just about elections—it is about saving the country"

लखनऊ। "Now, it is not just about elections—it is about saving the country"------सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बंगाल में चुनाव की महाधांधली और महाबेईमानी के बारे में जानकर ये लगा कि अब बात केवल चुनाव की प्रक्रिया को बचाने की नहीं है, देश को बचाने की है।

आज देश उन गलत हाथों में चला गया है, जो संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण, स्वतंत्रता, न्याय, देश की एकता-अखंडता, सौहार्द, महिलाओं के सम्मान, युवाओं, किसानों, मजदूरों, शोषित, वंचित, गरीब के वर्तमान व भविष्य के अधिकारों के घोर विरोधी हैं।

सपा ने बीजेपी पर लगाए आरोप

वहीं, सपा प्रमुख ने एक्स पर ममता बनर्जी और एमके स्टालिन के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर लिखा, ‘हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें।’ शुक्रवार को पार्टी की ओर से जारी बयान में सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपाई और उनके मुखबिर संगी-साथी आजादी से पहले भी देश के विरोधी थे और आजादी के बाद भी हैं।

सवाल उठाए कि देश की एकता और व्यवस्था को भंग करके कमजोर करने वाले ये लोग किसके एजेंट हैं? ⁠स्वदेशी की बात करके विदेश से पैसा लेने वाले ये लोग कौन हैं? ⁠⁠⁠ये सांप्रदायिकता का जहर फैलाकर देश की एकता को क्यों तोड़ना चाहते हैं?

मिलकर हराना जरूरी- अखिलेश 

राजनीतिक दलों को तोड़कर ये लोग देश की राज-व्यवस्था को नेस्तनाबूद करने पर क्यों आमादा है? उन्होंने कहा कि अब हम सबको मिलकर इन ताकतों को हमेशा के लिए हराना होगा, देश को बचाना होगा।

वहीं सपा प्रमुख ने आइसीएसई की 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली गोरखपुर की अक्षिता गुप्ता और बेहतर अंक पाने वाले अनुज कसौधन व अनुष्का यादव को सम्मानित किया।