स्कूल बस नहीं, 'चलता-फिरता यमराज': फर्श टूटा और टायर के नीचे समा गई 6 साल की अनन्या!

स्कूल बस नहीं, 'चलता-फिरता यमराज': फर्श टूटा और टायर के नीचे समा गई 6 साल की अनन्या!

Not a school bus

Not a school bus, but a 'walking Yamraj'

UP NEWS : Not a school bus, but a 'walking Yamraj'; उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कासगंज मार्ग पर शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. माउंट इंटरनेशनल स्कूल की एक जर्जर बस में सवार यूकेजी की छात्रा अनन्या चलती बस के टूटे फर्श से नीचे गिर पड़ी. फर्श इतना कमजोर हो गया था कि वह अचानक धंस गया. मासूम सीधे पहिए की चपेट में आ गई. मृतक छात्रा अनन्या (6 वर्ष) अपने बड़े भाई गोलू (कक्षा 3) के साथ रोज की तरह स्कूल से घर की ओर जा रही थी. 

बस के टायर के नीचे कुचली गई

चश्मदीदों का कहना है कि जैसे ही बस ढोलना इलाके के करीब पहुंची,अनन्या जिस सीट पर बैठी थी वह फर्श अचानक टूट गई. अनन्या नीचे गिरते ही भाई काफी जोर से चिल्लाने लगा. हंगामा सुनकर चालक ने बस को रोक दी. मगर तब तक देर हो चुकी थी. अनन्या बस के टायर के नीचे कुचली गई थी. 

चालक की लापरवाही पर परिजनों का गुस्सा

हादसे के बाद चालक ने लहूलुहान अनन्या को उठाकर बस की पिछली सीट पर लिटाया. परिजनों को इस दौरान चोट की सूचना दी गई थी. मगर जब सच सामने आया तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. इस दौरान चालक को लोगों ने पकड़ लिया. सड़क पर जाम जैसे हालात पैदा हो गए. सूचना मिलते ही कई जगहों पर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अनन्या के पिता रवि, जो गंगीरी चौराहे पर जनसेवा केंद्र में काम करते हैं. वे लड़की की मौत को सुनकर बेसुध हो गए. घर का चिराग बुझने से पूरे गांव में मातम छाया रहा. अनन्या यूकेजी की छात्रा थी. 

प्रशासनिक कार्रवाई और स्कूल का पक्ष

सीओ संजीव कुमार ने बताया कि हादसा कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में हुआ है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए वहीं भेजा गया है. पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी. इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने इसे मात्र एक हादसा बताया. इसे लेकर अ​भिभावकों में काफी आक्रोश है.