राजधानी लखनऊ में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर शिकंजा: धोखाधड़ी का बड़ा मामला दर्ज

राजधानी लखनऊ में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर शिकंजा: धोखाधड़ी का बड़ा मामला दर्ज

Noose Tightens Around MLC Akshay Pratap Singh

Noose Tightens Around MLC Akshay Pratap Singh

लखनऊ। Noose Tightens Around MLC Akshay Pratap Singh, धोखाधड़ी के आरोप में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की अर्जी पर एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम आलोक वर्मा ने सात मई को इंस्पेक्टर हजरतगंज को मामले की विवेचना का आदेश दिया था।

भानवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अक्षय प्रताप सिंह और अन्य के साथ मिलकर 10 फरवरी 2014 को एक साझेदारी फर्म का पंजीकरण कराया, जिसमें करोड़ों रुपये का निवेश किया गया।

आरोप है कि अक्षय और उनके सहयोगियों ने फर्म की संपत्तियों को हड़पने के लिए पंजीकरण के अभिलेखों में हेरफेर की। विशेष एसीजेएम कोर्ट ने अक्षय प्रताप सिंह, रोहित कुमार सिंह, अनिल सिंह और रामदेव यादव सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।