नूरपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए

नूरपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए

Noorpur Police Arrest Two Key Accused

Noorpur Police Arrest Two Key Accused

नूरपुर : Noorpur Police Arrest Two Key Accused, नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है जिसमें 2 अलग-अलग मामलों में 2 मुख्य आरोपी पकड़े गए हैं। जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के 2 बड़े सौदागरों को दबोच कर अंतर्राज्यीय ड्रग नैटवर्क को ध्वस्त किया है, जिससे नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक पहले मामले में सीआईए नूरपुर की टीम ने कठुआ (जम्मू-कश्मीर) से एक मुख्य नशा तस्कर को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत एफआईआर नंबर 206/2025 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज की गई थी। जिला पुलिस नूरपुर ने 11 अक्तूबर 2025 को कंडवाल बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान 6.044 किलोग्राम चरस बरामद की थी। उस समय मंडी जिले के 3 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया था।

एक नवम्बर 2025 में जांच को आगे बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी शुभकरण (निवासी समकेहर, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा) को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में गहन पूछताछ के बाद इस पूरे रैकेट के एक और मास्टरमाइंड विजय कुमार उर्फ वीके (निवासी कठुआ, जम्मू-कश्मीर) को जिला पुलिस नूरपुर द्वारा 22 मार्च 2026 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि चरस की यह खेप इसी आरोपी को पहुंचाई जानी थी। दूसरे मामले में जिला पुलिस नूरपुर ने पंजाब से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक दिसम्बर 2025 में आरोपी राकेश कुमार से 62.66 ग्राम हैरोइन और 50,000 रुपए बरामद किए गए थे। स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम द्वारा की गई तकनीकी और वित्तीय जांच के बाद पंजाब के बटाला निवासी रोहित कुमार का नाम सामने आया, जिस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 (साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया। जिला पुलिस नूरपुर द्वारा उक्त मुख्य आरोपी को 21 मार्च 2026 को उसके घर (गुरदासपुर, पंजाब) से गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद इस अंतर्राज्यीय नैटवर्क में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की संलिप्तता का भी पता लगाया जाएगा। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।