No Shortage of Gas, Petrol or Diesel in Rewari

रेवाड़ी में गैस, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: डीसी ने अफवाहों से बचने की अपील की

pp

No Shortage of Gas, Petrol or Diesel in Rewari

Rewari में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिला उपायुक्त ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है।

डीसी ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी पेट्रोल पंपों तथा गैस एजेंसियों पर सामान्य व्यवस्था बनी हुई है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों को प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों और अस्पतालों में उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।

वहीं बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर डीसी ने बताया कि सभी पटवारियों को खेतों में भेज दिया गया है ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके। जिन क्षेत्रों में 25 प्रतिशत से अधिक फसल खराब पाई जाएगी, वहां किसानों के लिए मुआवजा देने हेतु क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जाएगा, जिससे प्रभावित किसान आवेदन कर सकें।