निवेश मित्र 3.0: निवेशकों के लिए 'वन-स्टॉप' डिजिटल समाधान
Nivesh Mitra 3.0: A 'One-Stop' Digital Solution
लखनऊ। Nivesh Mitra 3.0: A 'One-Stop' Digital Solution, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 मार्च को निवेश मित्र 3.0 पोर्टल लांच करेंगे। निवेश मित्र 2.0 पोर्टल की तुलना में 3.0 पोर्टल के साथ सभी संबंधित सरकारी विभागों को जोड़ा गया है। इससे निवेशकों को विभिन्न प्रकार की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण) लेने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। साथ ही निवेश को लेकर जारी की जाने वाली प्रोत्साहन राशि की भी जानकारी निवेशकों को सिंगल क्लिक पर मिलेगी।
औद्योगिक विकास विभाग ने निवेशकों की सुविधा के लिए वर्ष 2018 में निवेश मित्र पोर्टल को लांच किया था। इस पोर्टल के जरिए निवेशकों को सिंगल विंडो व्यवस्था के तहत करीब 20 से अधिक प्रकार की सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई गई थीं।
2.0 किया था लॉन्च
निवेशकों के सुझाव पर इसे और विकसित करके निवेश मित्र 2.0 लांच किया गया था। इसके जरिए करीब 44 प्रकार की सुविधाएं निवेशकों को उपलब्ध कराई जा रही थीं। अब निवेश मित्र 3.0 पोर्टल में करीब 200 प्रकार की सुविधाएं निवेशकों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
पहले निवेशकों को निवेश का प्रस्ताव देने के लिए अलग से लागिंग आइडी बनाना पड़ता था और जिस क्षेत्र में निवेश करना है उससे संबंधित फार्म भरना पड़ता था। अब इसके स्थान पर आवेदन के लिए आनलाइन एक ही फार्म भरना होगा। इस फार्म में किस क्षेत्र में निवेश करना है उसकी जानकारी देनी होगाी।
जारी की जाएगी प्रोत्साहन राशि
इसके बाद निवेशकों को संबंधित निवेश पर कितनी प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी और नीति के अनुसार उन्हें दिए जाने वाले अन्य लाभों की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
लोकभवन में 18 मार्च को पोर्टल को लांच करने के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने वालों को प्रोत्साहन राशि का भी आनलाइन वितरण किया जाएगा। इसके लिए 54 निवेशकों की सूची तैयार की जा चुकी है।