भाजपा की चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव, नितिन नवीन ने डिजिटल प्रचार और बूथ स्तर सक्रियता पर दिया जोर

भाजपा की चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव, नितिन नवीन ने डिजिटल प्रचार और बूथ स्तर सक्रियता पर दिया जोर

Nitin Nabin Emphasizes Digital Campaigning and Booth

Nitin Nabin Emphasizes Digital Campaigning and Booth

देहरादून। Nitin Nabin Emphasizes Digital Campaigning and Booth, भाजपा की संगठनात्मक बैठक में सांसदों-विधायकों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रचार के बदलते स्वरूप के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रचार के आधुनिक साधनों और नई तकनीक तक अपनी पहुंच मजबूत करनी होगी, ताकि केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज, योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जा सके।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति केवल सभाओं और पोस्टरों तक सीमित नहीं रह गई है। इंटरनेट मीडिया, डिजिटल प्लेटफार्म, शार्ट वीडियो, मोबाइल कैंपेन और तकनीक आधारित संवाद के जरिए जनता तक तेजी से पहुंच बनाई जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी फैसलों का प्रचार करें तथा विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब दें।

उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि केवल इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने से काम नहीं चलेगा। संगठन को डिजिटल और जमीनी सक्रियता के बीच संतुलन बनाना होगा। कार्यकर्ताओं को गांव, वार्ड व बूथ स्तर पर जनता के बीच जाकर संवाद बढ़ाना होगा, लाभार्थियों से संपर्क बनाए रखना होगा और सरकार की योजनाओं का फीडबैक भी जुटाना होगा।

उनका मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में तकनीक आधारित प्रचार और बूथ स्तर के जनसंपर्क का संयुक्त माडल ही निर्णायक साबित होगा। इसी रणनीति के तहत पार्टी अब सोशल मीडिया टीमों, बूथ समितियों और शक्ति केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय तैयार करने में जुटी है।