NIT कुरुक्षेत्र में छात्रों को बड़ी राहत, अटेंडेंस नियमों में ढील
- By Gaurav --
- Saturday, 02 May, 2026
NIT Kurukshetra Relaxes
National Institute of Technology Kurukshetra (NIT कुरुक्षेत्र) के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक Dr Brahmjeet के निर्देश पर अटेंडेंस नियमों में महत्वपूर्ण ढील दी गई है, जिससे हजारों छात्रों को फायदा मिलेगा।
नए निर्देशों के अनुसार, जिन छात्रों की उपस्थिति 65% या उससे अधिक है, उन्हें अंतिम सेमेस्टर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, जबकि पहले यह सीमा 75% थी। इसके अलावा, विभागाध्यक्ष की सिफारिश पर निदेशक 5% तक अतिरिक्त छूट भी दे सकते हैं। सभी विभागों को पात्र छात्रों की सूची 5 मई शाम 5 बजे तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
संस्थान ने कम उपस्थिति वाले छात्रों के लिए भी विकल्प रखा है। ऐसे छात्र CMO या SMO से प्रमाणित मेडिकल दस्तावेज प्रस्तुत कर छूट प्राप्त कर सकते हैं, हालांकि उन्हें अधिकतम ‘ग्रेड D’ ही दिया जाएगा या विषय दोबारा पढ़ना होगा। यदि कोई छात्र केवल एक या दो विषयों में डिटेन होता है, तो उसे अगले सेमेस्टर में ‘Self Study’ के आधार पर परीक्षा देने का मौका मिल सकता है।
डीन अकादमिक Gyan Bhushan ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य छात्रों का तनाव कम करना और उन्हें बेहतर तैयारी का अवसर देना है, ताकि वे बिना दबाव के अपनी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।