निशांत कुमार का 'सियासी शंखनाद': 3 मई से 'निश्चय रथ' पर सवार होकर निकलेंगे बिहार यात्रा पर

निशांत कुमार का 'सियासी शंखनाद': 3 मई से 'निश्चय रथ' पर सवार होकर निकलेंगे बिहार यात्रा पर

Nishant Kumar Political Clarion Call

Nishant Kumar's 'Political Clarion Call'

 पटना। Nishant Kumar's 'Political Clarion Call', निशांत कुमार की तीन मई से आरंभ हो रही जिलों की यात्रा निश्चय रथ से होगी। उनकी यात्रा का आरंभ पश्चिम चंपारण जिले से हो रहा। निश्चय रथ का उपयोग जदयू ने पिछले लोकसभा चुनाव में किया था। नीतीश कुमार ने तब इस रथ से कई रोड शाे भी किए थे। 

निश्चय रथ सोमवार को जदयू प्रदेश कार्यालय लाया गया। खुद निशांत ने इसका निरीक्षण किया। जदयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निशांत की यात्रा को कोई नाम दिया जाएगा। इस वजह से नए स्टिकर भी निश्चय रथ पर लगाए जा सकते हैं।

नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करेंगे

निश्चय रथ पूरी तरह से हाईटेक रथ है। पूरी तरह से वातानुकूलित इस रथ में यह सुविधा है कि रथ के छत पर ऐसी व्यवस्था बनायी गयी है कि ऊपर आकर संबोधन भी किया जा सकता है। भीतर में कई लोगों के बैठने व आराम करने का भी व्यवस्था है।

अपनी यात्रा के दौरान निशांत कुमार विगत दो दशक में नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा विस्तार से करेंगे। उनकी यात्रा में संबंधित जिलाें के जदयू विधायक व स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।