निशांत कुमार ने सारण प्रमंडल के नेताओं के साथ की संगठन बैठक

निशांत कुमार ने सारण प्रमंडल के नेताओं के साथ की संगठन बैठक

Nishant Kumar held an organizational meeting

Nishant Kumar held an organizational meeting

पटना। Nishant Kumar held an organizational meeting, जदयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) ने बुधवार को सारण प्रमंडल के गोपालगंज, सिवान एवं छपरा के जिलाध्यक्षों तथा प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की और संगठन को लेकर विचार विमर्श किया।

इस मौके पर निशांत कुमार ने कहा कि वे अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे तथा जिस प्रकार उन्होंने सदैव पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाया, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वे भी सभी वरिष्ठ नेताओं तथा जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के लिए काम करेंगे।

'कार्यकर्ताओं से बनती है संगठन की ताकत'

निशांत कुमार ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं से ही बनती है, इसलिए सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनता से संवाद बढ़ाएं और पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

निशांत कुमार ने कहा कि जिस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पिता पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बनाए रखा है, उन्हें पूर्ण भरोसा है कि वही स्नेह और समर्थन आगे भी उन्हें प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों के दौरान उनके पिता द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों को बुकलेट के माध्यम से घर घर तक पहुंचाया जाए।

बैठक में कौन-कौन मौजूद रहा?

बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ और संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, सारण के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, गोपालगंज के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल एवं सिवान के जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह उपस्थित समेत अन्य नेता मौजूद थे।