जयपुर में नवविवाहिता ने किया आत्महत्या, पति की न्यायिक हिरासत के बाद तनाव बना कारण

जयपुर में नवविवाहिता ने किया आत्महत्या, पति की न्यायिक हिरासत के बाद तनाव बना कारण

Newly married woman commits suicide in Jaipur

Newly married woman commits suicide in Jaipur,

जयपुर: प्यार की कसमें, दिसंबर की सर्द रातों में की गई लव मैरिज और साथ जीने-मरने का वादा। लेकिन किसे पता था कि शादी के महज दो महीने के भीतर ही यह कहानी इतनी खौफनाक और दर्दनाक मोड़ ले लेगी। राजधानी जयपुर के हसनपुरा इलाके में एक नवविवाहिता ने अपने ही घर के रोशनदान से लटककर जान दे दी।
 

वो पल जिसने नीरू को भीतर तक तोड़ दिया

मामला हसनपुरा स्थित रेगर बस्ती का है। मूल रूप से आंधी (जयपुर) की रहने वाली नीरू बंजारा ने दिसंबर 2025 में अलवर के मनीष कुमार जांगिड़ से प्रेम विवाह किया था। दोनों शहर में किराए पर कमरा लेकर अपनी छोटी सी गृहस्थी बसा रहे थे। लेकिन मनीष के अतीत की एक कानूनी उलझन उनकी खुशियों के बीच दीवार बन गई। एएसआई तेजवीर सिंह ने बताया कि मनीष की पहली पत्नी की मौत के मामले में बुधवार को कोर्ट में तारीख थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मनीष को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया। बस यही वो पल था, जिसने नीरू को भीतर तक तोड़ दिया।

चुन्नी का फंदा और आखिरी खत

बुधवार रात जब मनीष जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा, तो पीछे हसनपुरा के उस सूने कमरे में नीरू तनाव के गहरे समंदर में डूब गई। उसने अपनी चुन्नी निकाली, कमरे के रोशनदान से फंदा बनाया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मरने से पहले उसने कागज के एक टुकड़े पर अपनी आखिरी इच्छा लिखी। सुसाइड नोट में उसने स्पष्ट किया कि 'मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रही हूं।' इस छोटे से वाक्य के पीछे छिपा दर्द और पति के जेल जाने का सदमा अब पुलिस की जांच का विषय है

जब दोपहर तक नहीं खुला दरवाजा

गुरुवार दोपहर 3 बजे तक जब नीरू के कमरे की कुंडी नहीं खुली, तो पड़ोसियों को शक हुआ। आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना पुलिस ने जब गेट तोड़ा, तो अंदर का नजारा देख सबकी रूह कांप गई। नीरू फंदे से लटक रही थी।
 

FSL ने जुटाए सबूत, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर FSL टीम को बुलाया। कमरे से फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है और पुलिस अब इस प्रेम कहानी के दुखद अंत के हर पहलू को खंगाल रही है।