New Zealand; Powerful earthquake of 6.2 magnitude strikes South Island

न्यूजीलैंड में लगे तेज भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता

New Zealand; Powerful earthquake of 6.2 magnitude strikes South Island

New Zealand; Powerful earthquake of 6.2 magnitude strikes South Island

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। न्यूजीलैंड के भूवैज्ञानिक संकट निगरानी संस्थान जियोनेट से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइस्टचर्च और अन्य दक्षिण द्वीप क्षेत्रों में भूकंप के झटके (New Zealand Earthquake) महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पृथ्‍वी की सतह से 10 किमी की गहराई पर था। हालांकि अब तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

मोरक्को में भूकंप से तबाही
बता दें इससे पहले अफ्रीकी देश मोरक्को (Morocco Earthquake) में 8 सितंबर को तेज भूकंप आया था। इस विनाशकारी भूकंप के कारण अब तक करीब तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों की संख्या में लोग बेघर हैं। भूकंप का केंद्र एटलस पहाड़ों के अंदर था जो एटलस पहाड़ मोरक्को, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया तक फैले हैं। इन्हीं पहाड़ों के नीचे भूकंप का केंद्र था।