New Rules From 1 August 2022: ध्यान दें! एक अगस्त से होने जा रहे ये बदलाव, बैंकिंग सिस्टम से जुड़ी यह अहम खबर जरूर जान लें, अब बैंक ऐसे ही पैसा नहीं देगी

New Rules From 1 August 2022: ध्यान दें! एक अगस्त से होने जा रहे ये बदलाव, बैंकिंग सिस्टम से जुड़ी यह अहम खबर जरूर जान लें, अब बैंक ऐसे ही पैसा नहीं देगी

New Rules From 1 August 2022

New Rules From 1 August 2022

New Rules From 1 August 2022 : साल 2022 का जुलाई महीना चल रहा है जिसमें अब कुछ ही दिन और बचे हैं और इसके बाद अगस्त महीना शुरू हो जाएगा| वहीं, अगस्त आने के साथ कुछ छोटे-बड़े बदलाव होते हुए देखे जा सकते हैं| बैंकिंग सेक्टर में तो एक बदलाव अनिवार्य रूप से होने जा रहा है| इसलिए इस बदलाव को जान लेना आपके लिए बेहद जरुरी है| क्योंकि अगर बदलाव के बारे आप नहीं जानेंगे तो आगे आपको ही दिक्कत हो जाएगी|


Bank of Baroda ने 1 अगस्त से बदल दिया ये नियम...

दरअसल, अगर आप Bank of Baroda के ग्राहक हैं तो यह जान लीजिये कि आपकी बैंक ने चेक के लेनदेन नियम में बड़ा बदलाव किया है| बैंक ऑफ बड़ौदा ने जानकारी दी है कि 1 अगस्त से 5 लाख या उससे अधिक अमाउंट वाले चेक के भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम अनिवार्य होगा| इसके अभाव में चेक पेमेंट नहीं किया जाएगा| यानि बैंक चेक क्लियर नहीं करेगी| चेक का कोई पैसा नहीं मिलेगा|

बैंक ने ट्वीट करते हुए कहा है- ''आपके बैंकिंग सिक्योरिटी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. पॉजिटिव पे सिस्टम के साथ हम आपको चेक से जुड़े धोखाधड़ी से बचाते हैं. 1 अगस्त, 2022 से 5 लाख रुपये या उससे अधिक की राशि के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (BOB Positive Pay System) अनिवार्य होगा.''

RBI लाई है पॉजिटिव पे सिस्टम ...

बतादें कि, भारतीय रिजर्व बैंक बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में पॉजिटिव पे सिस्टम लाई है| पॉजिटिव पे सिस्टम का मकसद है कि चेक के लेनदेन में जो धोखाधड़ी हो जाती है उसे रोका जाए| यानि पॉजिटिव पे सिस्टम को चेक के लेनदेन की सुरक्षा के लिए लागू किया गया है| इस सिस्टम के तहत चेक के माध्यम से 50 हजार रुपये से ज्यादा के भुगतान के लिए कुछ प्रमख जानकारी की आवश्यकता हो सकती है| वहीं, सेंट्रल बैंक ने 5 लाख रुपये से उससे अधिक के चेक के लिए इसे अनिवार्य बनाने पर विचार करने को कहा है| जिसके बाद बैंक ऑफ बड़ोदा ने इसे एक अगस्त से लागू करने का फैसला किया है|

अब चेक क्लियर होने से पहले बैंक को दें जानकारी...

फिलहाल, बैंक ऑफ बड़ोदा के ये नियम लागू करने से अब ग्राहकों को 5 लाख रुपए से अधिक के अमाउंट का चेक देने पर इसकी डिटेल बैंक को देनी होगी| बैंक की ओर से चेक क्लियरेंस करने से पहले इसे क्रॉस वैरिफाई किया जाएगा| बैंक द्वारा वैरिफिकेशन के बाद की चेक का पेमेंट किया जा सकेगा| अगर चेक वैरिफिकेशन के दौरान सभी जानकारी नहीं उपलब्ध होती है तो बैंक उस चेक को क्लियर नहीं करेगा| बताया गया है कि, आप चेक की जानकारी SMS, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग के जरिए बैंक को दे सकते हैं|

अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक...

अगस्त में त्योहारों और छुट्टियों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंकों में 13 दिन का अवकाश रहेगा। अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार आ रहे है।लिहाजा अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम अगस्त में है तो छुट्टियां जरूर देख लें|

गैस सिलेंडर के दाम....

वहीं, जैसा कि आप जानते हैं कि महीने की पहली तारिख को गैस सिलेंडर की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है| यानि कीमत बढ़ाई-घटाई जाती है| अब देखना यह होगा कि एक अगस्त को झटका लगता है या राहत मिलती है| वैसे राहत की उम्मीद नहीं है|