बिहार में सरकारी कार्यक्रमों के लिए नया नियम लागू
New Rule Implemented for Government Programs in Bihar
पटना। New Rule Implemented for Government Programs in Bihar, बिहार में सभी सरकारी कार्यक्रमों तथा शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और बिहार राज्य गीत का गायन अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों और सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल द्वारा जारी आदेश के अनुसार सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के गायन से होगा। राष्ट्रीय गीत के बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा।
इसके बाद ही किसी सरकारी कार्यक्रम का संचालन होगा, जबकि कार्यक्रम का समापन बिहार राज्य गीत- मेरे भारत के कंठहार गाकर किया जाएगा।
शैक्षणिक संस्थानों में भी किसी काम को शुरू करने के पहले राष्ट्रीय गीत और उसके बाद राष्ट्रगान का गायन होगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि तालीमी इदारों में कक्षा शुरू करने के पहले भी इसे गाना है या किसी कार्यक्रम तक ही इसे सीमित रखा जाएगा।
सरकार ने कहा है कि इसका मकसद लोगों में राष्ट्रीयता की भावना, अस्मिता और गौरव को बढ़ाना है। बिहार के गौरवशाली इतिहास की पहचान के लिए बिहार राज्य गीत का गायन अनिवार्य किया गया है।