Nayab's 46 resolutions 'Nayab'

नायब के 46 संकल्प ‘नायाब’: नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने भरी विकास की उड़ान

Nayab's 46 resolutions 'Nayab'

Nayab's 46 resolutions 'Nayab'

Nayab's 46 resolutions 'Nayab'- चंडीगढ़। मुस्कान में आत्मविश्वास, स्वभाव में सादगी और काम में गति — यही तीन विशेषताएं हैं जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अलग बनाती हैं। 12 मार्च 2024 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सैनी ने कुछ ही महीनों में अपनी कार्यशैली से न केवल जनता का भरोसा जीता, बल्कि अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में दोबारा प्रचंड जनादेश पाकर यह साबित कर दिया कि जनता विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती है।

आज, 17 अक्टूबर 2025 को, उनके नेतृत्व का एक वर्ष पूरा हो रहा है — एक ऐसा वर्ष जिसने हरियाणा की दिशा और दशा, दोनों में बदलाव की नींव रखी है। ‘विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजऩ को साकार करते हुए नायब सैनी ने हरियाणा को ‘विकसित हरियाणा’ बनाने का जो सफर शुरू किया है, उसने जनकल्याण, पारदर्शिता और सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं।विपक्ष की आलोचनाओं और भ्रम फैलाने की कोशिशों के बीच नायब सिंह सैनी ने अपने सहज स्वभाव, मुस्कराते आत्मविश्वास और ज़मीनी नेतृत्व से हरियाणा की जनता का दिल जीता। विधानसभा चुनावों में 48 सीटों की ऐतिहासिक जीत ने यह साफ कर दिया कि जनता ने उनके काम, नीयत और नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद से सैनी का पूरा ध्यान राजनीति से ज़्यादा जनसेवा और विकास पर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजऩ को साकार करने की दिशा में वे हरियाणा की भूमिका को निर्णायक बनाना चाहते हैं। संकल्प पत्र में किए गए 46 वादों को धरातल पर उतारने के साथ-साथ नायब सरकार ने कई नई योजनाएं शुरू की हैं — जिनका उद्देश्य गरीबों को सशक्त बनाना, युवाओं को अवसर देना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और किसानों को सम्मानजनक जीवन देना है।

सरकारी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाकर उन्होंने ‘पर्ची-खर्ची’ जैसी पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। यही कारण है कि आज हरियाणा में प्रशासन के साथ-साथ जनता के मन में भी विश्वास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है।

किसान और ग्रामीण विकास

सरकार ने किसानों को फसल का भुगतान 48 घंटे में डीबीटी से — पारदर्शिता और भरोसे का उदाहरण पेश किया है। 24 फसलों की एमएसपी पर खऱीद, किसान की मेहनत का सम्मान किया है। नकली खाद, बीज व कीटनाशक पर सख़्त क़ानून, 5 साल की सजा तक का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 500 गज तक ज़मीन पर बसे परिवारों को मालिकाना हक़ और अमृत सरोवर पहल का विस्तार, हर जि़ले में जल संरक्षण को नई गति दी गई है। हांडी व धनिया फसलों पर अनुदान, किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में बेहतरीन कदम उठाया गया है। हर जि़ले में कोल्ड स्टोरेज योजना प्रारंभ कृषि उत्पादों के संरक्षण की दिशा में क्रांति आई है।

स्वास्थ्य और जनसेवा

सभी जिला अस्पतालों में मुफ़्त डायलिसिस सेवा शुरू की गई है। इससे मरीजों को राहत मिली है। 70 वर्ष से अधिक बुज़ुर्गों को 5 लाख तक मुफ़्त इलाज आयुष्मान योजना के तहत दिया गया है। प्रदेश में ’निरोगी हरियाणा’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों की मुफ़्त स्वास्थ्य जांच और मधुमेह, रक्तचाप और हृदय रोगों की जांच हेतु गैर-संचारी रोग क्लिनिक से लोगों को फायदा मिला है। आयुष हर्बल पार्क जींद और रेवाड़ी में प्राकृतिक चिकित्सा का नया केंद्र बनने से लोगों में नई चेतना का विकास हुआ है। इसी प्रकार हर घर-हर गृहिणी योजना: गरीब परिवारों को 500 में एलपीजी सिलेंडर मिलने से आर्थिक राहत मिली है। 

महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा

‘लाडो लक्ष्मी योजना’ पात्र महिलाओं को 2100 प्रतिमाह वित्तीय सहायता से महिलाओं में खुशी की लहर है। महिला सरकारी कर्मचारियों को मनचाहे दिन पर मासिक अवकाश का भी प्रावधान किया गया है। सीसीटीवी कवरेज का विस्तार, स्कूल–कॉलेजों के आसपास सुरक्षा की नई परत से सुरक्षा को यकीनी बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 50,000 तक नकद पुरस्कार, प्रतिभा का सम्मान से दिव्यागजनों का आत्मविश्वास बढ़ा है। गरीब महिलाओं के लिए विशेष स्किल ट्रेनिंग केंद्रों की स्थापना की गई है, जिससे सैकड़ों महिलाओं के दैनिक जीवन में सुधार हुआ है। 

शासन और पारदर्शिता

प्रदेश में 25-दिवसीय शिकायत समाधान ढांचा बनाया गया है। हर विभाग में जवाबदेही तय की गई है। अनुबंधित कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024, लेक्चरर, इंजीनियर, पॉलीटेक्निक कर्मियों को स्थायित्व प्रदान किया गया है। एकीकृत पेंशन योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए नई सुरक्षा व्यवस्था की गई है। छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटी पूर्व करों का निपटान योजना लाई गई है। ड्रग रूट पर नियंत्रण हेतु नया क़ानून और एनडीपीएस मॉनिटरिंग सेल्स की स्थापना होने से अपराधियों पर शिकंजा कसने में राह आसान हुई है।्र हर उपमंडल में साइबर पुलिस सेल, डिजिटल सुरक्षा को नई ताकत मिली है। फास्ट ट्रैक कोर्ट्स से न्याय व्यवस्था में गति आई है। डिजिटल शासन और ई-खरीद प्रणाली, अब गेट पास घर बैठे बनाए जा सकते हैं। जनसेवा केंद्रों पर नागरिक सेवाओं का विस्तार होने से शासन को जनता तक पहुंचाया गया है। 

युवा और शिक्षा

24,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां समूह-सी के पदों पर पारदर्शी चयन हुआ है। इसी प्रकार सी.ई.टी. परीक्षा में 13.5 लाख युवाओं की भागीदारी, भरोसे की मिसाल बना है। सभी सरकारी कॉलेजों को डिजिटल लाइब्रेरी सदस्यता बनाया गया है। स्मार्ट आंगनवाड़ी परियोजना: 2804 आंगनवाडिय़ों को अपग्रेड, लक्ष्य 2029 तक 10,000,  पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना से ग्रामीण आजीविका को सुरक्षित किया गया है।  शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना, 60,000 से 96,000 तक वार्षिक सहायता, मातृभाषा विशेषज्ञों का मानदेय 15,000 से बढ़ाकर 20,000 रुपए किया गया है, जिससे उनका जीवन खुशहाल बना है। 

बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी

प्रदेश सरकार की तरफ से सडक़ उन्नयन परियोजना के तहत 4827 करोड़ से 9410 किमी लंबी 4227 सडक़ों का पुनर्निर्माण किया गया है। हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, जयपुर, दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने के बाद हरियाणा ने नई बुलंदियों को छुआ है। 800 मेगावॉट का नया थर्मल पावर प्लांट (यमुनानगर) की आधारशिला रखी गई है। साथ ही शहरी और ग्रामीण जल निकासी सुधार योजना, बरसात में राहत हेतु नई पहल से जनता में विश्वास पैदा हुआ है। हर गांव को मुख्य सडक़ों से जोडऩे की नीति विकास की डोर हर घर तक पहुंची है और लोगों में खुशी की लहर है। 

संस्कृति, खेल और गौरव

प्रदेश की धर्मस्थली 48 कोस कुरुक्षेत्र क्षेत्र के 182 प्राचीन तीर्थस्थलों का विकास हुआ है। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती प्राधिकरण का गठन, खो-खो और कबड्डी को खेल महाकुंभ में शामिल किया गया है। खिलाडिय़ों के लिए 500 रुपए प्रतिदिन डाइट मनी का प्रावधान किया गया है। 390 ब्लॉक स्तर इंडोर जिम, फिट हरियाणा की ओर बढ़ते कदम का सजग उदाहरण है। पितरों, शिव और शक्तिपीठों के संरक्षण हेतु तीर्थ परियोजना का विस्तार किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर सांस्कृतिक महोत्सवों की पुन: शुरुआत होने से ग्रामीणों के चेरो पर मुस्कान आई है।

संकल्प जो सिद्ध किए

1.     नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही 24,000 युवाओं को ग्रुप सी की सरकारी नौकरियां दी।
2.     सभी जिला सरकारी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरु ।
3.     25-दिवसीय शिकायत समाधान ढांचा स्थापित और सभी सरकारी विभागों में नागरिक शिकायतों पर पारदर्शिता सुनिश्चित।
4.     2804 आंगनवाडिय़ों को ‘सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में बदला जा रहा है। वर्ष 2029 तक 10,000 आंगनवाडिय़ों को ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ केंद्रों में बदला जाएगा।
5.     किसानों को 48 घंटे के भीतर डी.बी.टी. के माध्यम से फसल खरीद का भुगतान ।
6.     ई-खरीद एप्लीकेशन के माध्यम से घर बैठे गेट पास बनाने की सुविधा।
7.     आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त ईलाज की सुविधा ।
8.     अनुबंधित कर्मचारी सेवा सुरक्षा अध्यादेश, 2024 की तर्ज पर शेष श्रेणियों जैसे एक्सटेंशन लेक्चरर, इंजीनियरिंग कॉलेज व पॉलिटेक्निक की गेस्ट फैकल्टी जैसी अनेक श्रेणियों के अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को सुरक्षित करने के लिए कानून।
9.     खेल, रंगमंच, कला और संस्कृति के क्षेत्र में सफल दिव्यांगों को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 50,000 रुपये तक नकद पुरस्कार ।
10.     हरियाणा राज्य के गठन से पहले के पट्टेदारों को भूमि का मालिकाना हक दिया।
11.     सभी 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद ।
12.     शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास सी.सी.टी.वी कवरेज का विस्तार कर लड़कियों की सुरक्षा बढ़ाई गई।
13.     मातृभाषा सत्याग्रहियों की पेंशन 15,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये की।
14.     ग्रामीण क्षेत्र में 500 वर्ग गज तक की भूमि पर पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से रिहायशी मकान बना कर रह रहे सभी परिवारों को भूमि का मालिकाना हक दिया।
15.     सभी सरकारी कॉलेजों को डिजिटल लाइब्रेरी सदस्यता दी गई।
16.     सभी जिलों को शामिल करने के लिए अमृत सरोवर पहल के तहत काम का विस्तार और तेजी लाने के लिए कदम उठाए।
17.     नकली खाद, बीज और कीटनाशक बनाने व बेचने वालों को 5 साल की सजा देने का कानून लागू।
18.     जींद व रेवाड़ी में आयुष हर्बल पार्क स्थापित ।
19.     रेवाड़ी में सैन्य संग्रहालय स्थापित।
20.     राज्य में हल्दी के लिए 30,000 रुपए प्रति एकड़ तथा धनिया के लिए 15,000 रुपए प्रति एकड़ की दर से अनुदान दिया जा रहा है।
21.     राज्य के छोटे व्यापारियों को जी.एस.टी. से पहले के 7 अधिनियमों के तहत बकाये का निपटान करने के लिए एकमुश्त ब्याज व जुर्माना राहत स्कीम लागू ।
22.     सभी अन्य पिछड़ा वर्ग के उद्यमियों को मुद्रा योजना के अतिरिक्त, 25 लाख रुपये के ऋण की गारंटी हरियाणा सरकार देगी।
23.     डंकी रूट की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कानून लागू ।
24.     यमुनानगर में 800 मेगावाट का नया थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखी गई।
25.     हिसार हवाई अड्डे से अयोध्या, जयपुर, दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू।
26.     सभी जिलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट और केंद्रीकृत एन.डी.पी.एस. मॉनिटरिंग सेल स्थापित ।
27.     हरियाणा के हर पुलिस उपमंडल में एक साइबर पुलिस सेल स्थापित।
28.     मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के निदान के लिए राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गैर-संचारी रोग क्लीनिक स्थापित।
29.     ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ में वैष्णो देवी और शिरडी जैसे अतिरिक्त तीर्थ स्थलों को शामिल किया।
30.     शहीद सैनिकों के बच्चों को 6वीं से 12वीं कक्षा तक 60,000 रुपये, स्नातक तक 72,000 रुपये तथा स्नातकोत्तर तक 96,000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति का प्रावधान।
31.     महिला सरकारी कर्मचारियों को उनके मनचाहे दिन पर मासिक छुट्टी का प्रावधान।
32.     हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए नई एकीकृत पेंशन योजना लागू ।
33.     हर जिले में एक बड़ा कोल्ड स्टोरेज बनाने की योजना शुरू।
34.     ग्रुप-सी के पदों के लिए लगभग 13.50 लाख युवाओं ने सी.ई.टी. परीक्षा दी ।
35.     पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना के तहत प्रति पशु 15त्न प्रतिवर्ष प्रीमियम पर बीमा ।
36.     पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना के तहत अनुसूचित जाति परिवारों द्वारा पाले गए भेड़, बकरी और सूअर जैसे जानवरों का बीमा मुफ़्त किया जा रहा है।
37.     हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी।
38.     खिलाडिय़ों को 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी।
39.     सडक़ उत्थान परियोजना शुरु, लगभग 4827 करोड़ रुपये से 9410 किलोमीटर लम्बी 4227 सडक़ों की मरम्मत का कार्य प्रगति पर।
40.     हरियाणा के ब्लॉकों में 390 इंडोर जिम की स्थापना की गई।
41.     दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता।
42.     हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत अंत्योदय तथा बी.पी.एल. परिवारों को केवल 500 रुपये में एल.पी.जी. सिलेंडर दिया जा रहा है।
43.     हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण गठित ।
44.     खो-खो और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को खेल महाकुम्भ में शामिल कर प्रतियोगिता करवाई गई।
45.     निरोगी हरियाणा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जाँच की जा रही है।
46.     48 कोस कुरुक्षेत्र में आने वाले सभी 182 महाभारत, पितृ मोक्ष, शिव, शक्ति और अन्य प्राचीन तीर्थ स्थलों पर विकास कार्य प्रगति पर और तीर्थाटन को बढ़ाने के लिए 2 परिक्रमा बस सर्विस शुरू ।