देशद्रोह का पर्दाफाश: एटीएस की गिरफ्त में नौसेना का जासूस लांस नायक
Navy spy Lance Naik arrested by ATS
लखनऊ। Treason exposed: Navy spy Lance Naik arrested by ATS, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले नौसेना के लांस नायक को एटीएस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
अब आतंकवाद निरोधक दस्ता(एटीएस) पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ को भारतीय नौसेना की गुप्त जानकारियां देने के आरोपित आदर्श कुमार उर्फ लकी से पूछताछ करेगी। एटीएस की एक टीम उसके आगरा के ठिकानों पर भी छानबीन करेगी।
आइएसआइ ने आरोपित लांस नायक को हनी ट्रैप में फंसा कर भारतीय नौसेना के युद्धक पोतों की फोटो और उनसे संबंधित जानकारियां हासिल की थी। आरोपित 24 वर्षीय आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा के कागारोल क्षेत्र के ग्राम चीतपुर का रहने वाला है।
वर्तमान में आदर्श कुमार उर्फ लकी की तैनाती भारतीय नौसेना के दक्षिणी नेवल कमांड कोच्चि में थी। वह काफी समय से आईएसआई के लिए भारत की जासूसी कर रहा था।
एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों और आईएसआई को खुफिया सूचनाएं देने के मामले में उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। नतीजतन एटीएस ने उसे गिरफ्तार करके मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया।
एटीएस की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित कब से आईएसआई के संपर्क में था और उसने और कौन-कौन सी संवेदनशील जानकारियां साझा की हैं। एटीएस के सूत्रों के अनुसार आरोपित को आईएसआई ने हनी ट्रैप में फंसाया था।
आतंकवाद निरोधक दस्ता को बीते दिनों सूचना मिली थी कि आरोपित आदर्श कुमार आईएसआई के लिए भारत से खुफिया जानकारियां उपलब्ध करा रहा है। उसने नौसेना की भी कई जानकारियां आईएसआई में अपने हैंडलर को दी थी। इसकी जांच करने के बाद एटीएस के सामने उसका राजफाश हो गया। उसके बैंक खातों से आईएसआई एजेंट के साथ बड़ी राशि का आदान-प्रदान किया गया था। उसने युद्धक पोतों की भी तस्वीरें आईएसआई को भेजी थीं।