छपरा: डिप्टी सीएम के सामने रो पड़ा देश का रक्षक; "पिता खो दिए, चाचा बीमार, अब न्याय नहीं मिला तो जान दे दूँगा"

छपरा: डिप्टी सीएम के सामने रो पड़ा देश का रक्षक; "पिता खो दिए, चाचा बीमार, अब न्याय नहीं मिला तो जान दे दूँगा"

Nation Defender Breaks Down Before Deputy CM

Nation's Defender Breaks Down Before Deputy CM

छपरा। Nation's Defender Breaks Down Before Deputy CM, जमीन विवाद से आम लोगों की परेशानी कितनी गंभीर हो सकती है, इसकी मार्मिक तस्वीर गुरुवार को सारण में देखने को मिली। यहां एक सैनिक अपनी व्यथा सुनाते-सुनाते फूट-फूटकर रो पड़ा।

मौका था उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्‍हा के भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का, जहां पीड़ित सहदेव कुमार अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे।

‘न्याय नहीं मिला तो जान दे देंगे’

सहदेव कुमार ने रोते हुए बताया कि जमीन विवाद ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस विवाद में उनके पिता की मौत हो गई, जबकि चाचा ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गए।

भावुक होकर उन्होंने कहा, “अगर अब भी न्याय नहीं मिला, तो हम भी जान दे देंगे।”

‘सुनवाई नहीं हो रही’

आर्मी जवान ने बताया कि वे लंबे समय से इस मामले को लेकर भटक रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पर उन्हें भरोसा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से उन्हें निराशा मिली है।

डिप्टी सीएम ने दिया भरोसा

इस पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें समझाते हुए कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर आप ही हार मान लेंगे तो परिवार का सहारा कौन बनेगा?”

सिन्हा ने पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए।

‘प्राथमिकता से करें मदद’

डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी को इस मामले को प्राथमिकता से देखने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक से कहा कि सैनिक, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, दिव्यांग और विधवा जैसे वर्गों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर विभाग हर संभव मदद करेगा और ऐसे मामलों में पूरी ताकत से कार्रवाई की जाएगी।