गोरखपुर में सीएम योगी का हुंकार: 'अधर्म के नाश के लिए हर युग में होता है नरसिंह अवतार'

गोरखपुर में सीएम योगी का हुंकार: 'अधर्म के नाश के लिए हर युग में होता है नरसिंह अवतार'

Narasimha avatar takes place in every era to

'Narasimha avatar takes place in every era to destroy unrighteousness'

गोरखपुर: 'Narasimha avatar takes place in every era to destroy unrighteousness', उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के पांडेयहाता में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपराधियों-माफियाओं पर जोरदार हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि हर काल में अपराधियों, आतंकियों, माफियाओं, उग्रवादियों को खत्म करने के लिए अवतारों को आना पड़ता है। नरसिंह अवतार का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उस काल में भी कोई माफिया के रूप में पनप रहा होगा। कोई आतंकवादी के रूप में रहा होगा। उस समय भगवान विष्णु को नरसिंह अवतार में अवतरित होकर हिरणकश्यपु का वध करना पड़ा। इस धरती पर धर्म की रक्षा, सत्य और उस समय के समाज को सही दिशा देने के लिए यह करना जरूरी होगा। ये लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अव्यवस्था, अराजकता, गुंडागर्दी, माफियागिरी जब भी होगी। जब भी लोगों के अधिकारों को हड़पने की कोशिश होगी। उनका खात्मा होगा। क्योंकि, ये सब एक जैसे ही होते है। लातों के भूत बातों से नहीं मानते और उनसे निपटने के लिए किसी न किसी को आना पड़ता है। हिरणकश्यपु को खत्म करने के लिए, रावण को खत्म करने के लिए और कंस को करने के लिए किसी न किसी को नरसिंह, राम और कृष्ण के रूप में अवतरित होना पड़ेगा। उनका संहार होगा। सीएम योगी ने शोभायात्रा के दौरान फूलों की होली भी खेली।

होलिका दहन पर अपील

सीएम योगी ने कहा कि दुर्जन जब समाप्त होंगे, सदाचार और उत्साह का वातावरण बनेगा। उन्होंने कहा कि आज होलिका दहन का कार्यक्रम होगा। हम गोरखपुर के लोगों और प्रदेशवासियों से अपील करेंगे कि आप होलिका दहन पर बुराइयों को जलाइए। हर प्रकार की बुराई को, भ्रष्टाचार, नकारात्मकता को जलाने का यह एक अवसर है। हम उसके साथ अहंकार को जलाएं। साथ ही, उन्होंने होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर मनाने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि किसी के घर के सामने होलिका नहीं जलाएं। शहर और गांव में लोगों के घर से दूर सुरक्षित तरीके से होलिका जलाई जाए।


सीएम ने कहा कि पर्व और त्योहार का आनंद तब है, जब आप किसी दूसरे को परेशान किए बिना, नुकसान पहुंचाए बिना इसे मनाएं। पर्व में हर नागरिक खुशी के साथ झूम कर उत्साह का हिस्सा बन सके, यह प्रयास होना चाहिए। किसी प्रकार की कोई कुंठा न रहे। होलिका दहन के दौरान अग्नि देव की पूजा करें। कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाएं।
 

अश्लीलता से बचें लोग

सीएम योगी ने कहा कि मंगलवार को होली नहीं होगी। इस दिन चंद्रग्रहण के कारण होली का उत्सव नहीं मनेगा। सीएम योगी ने कहा कि होली महोत्सव को हम रंग और गुलाल के साथ मनाएं। कीचर और केमिकल के प्रयोग से बचें। हाली के दौरान अश्लील गाने न बजाए जाएं। हमारे पर्व के दौरान अश्लीलता का पुट नहीं आना चाहिए। अश्लीलता हमें पतन की ओर ले जाता है। हम परिवार के साथ पर्व का आनंद लें। पर्व के दौरान हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर सके, ऐसा माहौल हमें करना होगा।
 

हम कहां बंटे हैं: योगी

सीएम योगी ने होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान जातीय विभाजन के मुद्दे पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे, हम बंटे हैं, वे होली कार्यक्रम को देखें। लाखों लोग मथुरा-वृंदावन से गोरखपुर तक के कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। किसी की न तो जाति का पता है। हम कहां बंटे हैं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले 15 दिनों से मथुरा वृंदावन में होली का कार्यक्रम चल रहा है। अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम चल रहे हैं। गोकुल, बरसाना, नंदगांव, बलदेव, गोवर्धन से लेकर मथुरा तक होली के कार्यक्रम हो रहे हैं। लाखों की संख्या में बरसाना में होली में भाग ले रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि बरसाना की होली में 10 लाख से अधिक लोग वृंदावन पहुंचे थे। इन कार्यक्रमों सरकार कोई सहयोग नहीं करती। हमारा काम केवल व्यवस्था बनाने में योगदान देना है। विदेश की आंखें फटी की फटी रह जाती है। कितने अच्छे उत्सव का आयोजन हो रहा है। लोग हम पर आरोप लगाते थे कि हम बंटे हुए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि हम कहां बंटे हुए हैं? हजारों की संख्या में लोग होलिका दहन और होली का आनंद लेने पहुंचे हैं। होलिका दहन शोभा यात्रा में भाग लेने यहां हजारों लोग आए हुए हैं। किसी की जाति का पता नहीं। सारे लोग मिलकर एक साथ होली का आनंद ले रहे हैं। होली के आनंद के साथ इस शोभायात्रा का हिस्सा बन रहे हैं।