नमामि गंगे: उत्तराखंड में गंगा अब पूरी तरह 'प्रदूषण मुक्त'; यूपी के शहरों पर बढ़ा फोकस
Namami Gange: The Ganges in Uttarakhand
नई दिल्ली। Namami Gange: The Ganges in Uttarakhand, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मंगलवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में नमामि गंगे परियोजनाओं की समीक्षा की और कहा कि गंगा का निर्बाध और स्वच्छ प्रवाह सुनिश्चित करने का यह मिशन ठोस परिणाम दे रहा है।
पाटिल ने एक्स पर समीक्षा के बारे में जानकारी साझा की और कहा कि उत्तराखंड में गंगा के मुख्य प्रवाह में कोई प्रदूषित हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि गंगा के अविरल प्रवाह, स्वच्छता और संरक्षण के लिए किए गए संकल्प ठोस परिणामों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने लिखा- इस दिशा में उत्तराखंड में गंगा के मुख्य प्रवाह में किसी भी प्रदूषित हिस्से का न होना एक बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान उत्तराखंड में बहने वाले नालों को पूरी तरह रोकने, सीवेज ट्रीटमेंट ढांचों को और मजबूत करने व भविष्य की जरूरतों के अनुरूप क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। जबकि कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों की परियोजनाओं का आकलन किया गया। समीक्षा में जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी भी मौजूद रहे।