पत्रकारों के हितों की मजबूत आवाज बना एमडब्ल्यूबीए, विपुल गोयल ने दिए 21 लाख

पत्रकारों के हितों की मजबूत आवाज बना एमडब्ल्यूबीए, विपुल गोयल ने दिए 21 लाख

1000226890

MWBA became a strong voice for the interests of journalists

पंचकूला/चंडीगढ़। मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबीए) द्वारा पंचकूला के रेड बिशप में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ से करीब 200 पत्रकार शामिल हुए। मुख्य अतिथि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पत्रकारों के लिए संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए 21 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की।
विपुल गोयल ने कहा कि सरकार पत्रकारों के कल्याण को गंभीरता से ले रही है और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर लगातार काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार 60 से अधिक घोषणाएं लागू कर चुकी है, जबकि 160 पर कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने कहा कि पत्रकार सहायता राशि ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। वहीं संगठन अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि एमडब्ल्यूबीए पत्रकारों को निःशुल्क 10 लाख रुपये तक का टर्म और दुर्घटना बीमा उपलब्ध करवा रहा है।
कार्यक्रम में पत्रकारों के लिए एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की गई। संगठन ने सरकार को पत्रकार पेंशन, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और डिजिटल पत्रकारों को नीति में शामिल करने संबंधी मांग पत्र भी सौंपा।