एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था

एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था

Cashless Health Insurance to Media Personnel

Cashless Health Insurance to Media Personnel

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन का निमंत्रण

पत्रकारों को 10-10 लाख की टर्म व एक्सीडेंटल इंश्योरेंस वितरण में मुख्य अतिथि बनने का अनुरोध

"केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व कैबिनेट मंत्री अनिल विज एसोसिएशन के लिए बने रीढ़ की हड्डी

 पंचकूला में प्रांतीय कार्यक्रम का आयोजन, संगोष्ठी भी होगी शामिल

चंडीगढ़। Cashless Health Insurance to Media Personnel: मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) देश की पहली संस्था बनने जा रही है जो मीडिया कर्मियों और उनके परिवारों के लिए कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस मुहैया कराएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना को युद्ध स्तर पर लागू किया जा रहा है, और आगामी दिनों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसके लॉन्चिंग समारोह का उद्घाटन करेंगे। मीडिया जगत के लिए ये ऐतिहासिक कदम साबित होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है। वर्ष 2025-26 के लिए पत्रकार साथियों के कल्याण हेतु कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने जा रही है। इसके अलावा 10-10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस एवं एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी करवाई गई हैं। एसोसिएशन ने इन पॉलिसियों के औपचारिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम रेड बिशप, पंचकूला में आयोजित होगा, जिसमें पत्रकार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा पर संगोष्ठी भी होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री के सान्निध्य से कार्यक्रम की गरिमा व प्रेरणा दोनों बढ़ेगी।

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक पहल

मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन ने पत्रकार बंधुओं की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह सराहनीय कदम उठाया है। हरियाणा के सैकड़ों पत्रकारों को 10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी मिलेगी, जो उनकी असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करेगी। इसी प्रकार 10 लाख रुपये की एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी दुर्घटना में घायल होने या मृत्यु पर परिवार को मजबूत सुरक्षा कवच देगी। एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि यह पहल पत्रकारों के जोखिम भरे पेशे को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। पत्रकार अक्सर दुर्गम क्षेत्रों में खबरें इकट्ठा करने के दौरान खतरे का सामना करते हैं, ऐसे में यह बीमा उनके परिवारों के लिए वरदान साबित होगा।

मुख्यमंत्री के हाथों वितरण से कार्यक्रम बनेगा यादगार

पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इन बीमा पॉलिसियों का वितरण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कर कमलों द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इससे न केवल पत्रकारों में उत्साह का संचार होगा, बल्कि राज्य सरकार की पत्रकार हितैषी नीतियों को भी बल मिलेगा। एसोसिएशन ने कार्यक्रम की तारीख मुख्यमंत्री की सुविधा अनुसार तय करने का अनुरोध किया है। अध्यक्ष धरणी ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्र की उपस्थिति से पत्रकार समुदाय को नई प्रेरणा मिलेगी। हरियाणा सरकार पहले भी पत्रकार कल्याण के लिए कई योजनाएं चला चुकी है, लेकिन यह निजी संस्था की पहल राज्य स्तर पर अनूठी है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व कैबिनेट मंत्री हरियाणा अनिल विज एसोसिएशन की रीड

मीडिया वेल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और कैबिनेट मंत्री अनिल विज को संगठन की 'रीढ़ की हड्डी' बताते हुए उनका आभार जताया। मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं कैबिनेट मंत्री अनिल विज एसोसिएशन की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने संगठन के पौधे को विशाल वटवृक्ष के रूप में परिवर्तित करने का काम किया है। धरणी ने दोनों नेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उनके सहयोग की कामना की। धरणी ने कहा कि इनके मार्गदर्शन से संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

पंचकूला के रेड बिशप में प्रांतीय स्तर का गरिमामय समागम

कार्यक्रम का स्थान रेड बिशप, पंचकूला निर्धारित किया गया है, जो चंडीगढ़ के निकट होने से प्रांतीय स्तर के पत्रकार आसानी से पहुंच सकेंगे। समारोह में बीमा पॉलिसी वितरण के साथ-साथ 'पत्रकार कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा' विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी। इसमें वरिष्ठ पत्रकार, विशेषज्ञ व सरकारी अधिकारी विचार व्यक्त करेंगे। एसोसिएशन का मानना है कि ऐसी संगोष्ठी पत्रकार समुदाय की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में सहायक होगी। पत्र में विनम्र अनुरोध किया गया है कि मुख्यमंत्री शीघ्र समय प्रदान कर इस गरिमामय अवसर को यादगार बनाएं।

एक सप्ताह के बाद पत्रकारों के हाथ में होगी कैशलेस हेल्थ पॉलिसी

अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने बताया कि इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों से बात हो चुकी है। एक सप्ताह से दस दिन कुल प्रोसेस के बाद पत्रकारों के हाथों में पहली बार कैशलेस हेल्थ पॉलिसी होगी।
इसके लिए सभी पत्रकार साथियों के मोबाइल नंबर पर कंपनी व कंपनी के द्वारा अधिकृत डॉक्टर्स की कॉल आएगी। कैशलेस पॉलिसी में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर व अन्य सभी क्रोनिक डिजिज पहले दिन से कवर होगी। पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि डॉक्टर की कॉल आने पर पत्रकार साथी डॉक्टर को सभी पूरी जानकारी देते हुए यदि  कोई भी क्रोनिक डिजिज है तो उसके बारे में जानकारी दें।

पत्रकार हित में निरंतर प्रयासों की कड़ी

मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन रजिस्टर्ड संस्था के रूप में लंबे समय से पत्रकारों के हित में कार्यरत है। पहले भी स्वास्थ्य शिविर, प्रशिक्षण कार्यक्रम व कानूनी सहायता जैसी योजनाएं चलाई जा चुकी हैं। इस बीमा योजना से एसोसिएशन ने एक नया आयाम जोड़ा है। हरियाणा में पत्रकारों की संख्या हजारों में है, और यह पॉलिसी उनके लिए वास्तविक सुरक्षा परत बनेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से उम्मीद है कि निमंत्रण स्वीकार कर पत्रकार बंधुओं का मनोबल बढ़ाया जाएगा। यह आयोजन न केवल एसोसिएशन के लिए, बल्कि पूरे पत्रकार जगत के लिए प्रेरणादायी बनेगा।