मुजफ्फरपुर जंक्शन: टीवी सर्वर रूम में आग से हड़कंप; वेटिंग रूम में मची भगदड़, 3 दिन में दूसरी घटना

मुजफ्फरपुर जंक्शन: टीवी सर्वर रूम में आग से हड़कंप; वेटिंग रूम में मची भगदड़, 3 दिन में दूसरी घटना

Muzaffarpur Junction: Panic Ensues as Fire Breaks Out in TV Server Room

Muzaffarpur Junction: Panic Ensues as Fire Breaks Out in TV Server Room

Muzaffarpur Junction: Panic Ensues as Fire Breaks Out in TV Server Room,  मुजफ्फरपुर जंक्शन पर गुरुवार की अल सुबह एक बार फिर आग लगने से अफरातफरी मच गई।

स्टेशन के पश्चिम दिशा में बने नए फुट ओवरब्रिज के नीचे स्थित टीवी सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके समीप ही वेटिंग रूम है, जहां काफी संख्या में यात्री ट्रेनों की प्रतीक्षा में बैठे रहते हैं। वहां काफी संख्या में यात्री मौजूद थे।

आग के साथ निकल रही धुंआ से वेटिंग रूम में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

mzaffarpur station fire
मौके पर मची अफरातफरी।

 

वहीं, रेल कर्मियों में भी कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, कर्मचारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

तीन दिन पहले भी लगी थी आग

गौरतलब है कि इससे महज तीन दिन पहले ही जंक्शन के आरक्षण कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठने लगे हैं।

इससे पहले भी जंक्शन पर कई बार आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पूछताछ कार्यालय के सिग्नल सर्वर में शॉर्ट सर्किट, पुराने पैनल के पास डीजल गिरने से आग, प्लेटफॉर्म संख्या सात के नीचे तार बिछाने के दौरान आग और हाल ही में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के ओएचई से टकराव के कारण लगी आग जैसी घटनाएं शामिल हैं।

बार-बार हो रही इन घटनाओं ने जंक्शन की बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। यात्रियों का कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।