मुजफ्फरनगर: धूं-धूं कर जलीं पुलिस द्वारा सीज की गई 6 गाड़ियां; हाईवे पर ऊन से लदा ट्रक भी खाक

मुजफ्फरनगर: धूं-धूं कर जलीं पुलिस द्वारा सीज की गई 6 गाड़ियां; हाईवे पर ऊन से लदा ट्रक भी खाक

Muzaffarnagar: Six vehicles seized by police burned to ashes

Muzaffarnagar: Six vehicles seized by police burned to ashes

मुजफ्फरनगर। गुरुवार को जिले में आग लगने की दो घटनाओं से अफरातफरी मच गई। मेरठ-करनाल हाइवे पर ऊन से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। इसी के साथ नगर कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न मुकदमों में सीज की गई गाड़ियों में आग लग गई।

यह गाड़ियां कई वर्ष से रूड़की पुलिस चौकी के निकट कबाड़ में खड़ी थीं। आग लगने से अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना से पहले बाइक सवार दो युवक यहां रूके थे, उसके बाद आग की लपटे उठने लगीं।

नगर कोतवाली पुलिस द्वारा अपराधियों पर कार्रवाई कर उनके वाहनों को सीज एवं जब्त किया गया है। छह से अधिक कारों को रूड़की पुलिस चौकी के निकट खाली पड़ी भूमि में कबाड़ में खड़ा कराया गया था।


गुरुवार प्रात: कबाड़ में धुआं उठता देखकर लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगी। तुरंत ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 6 गाड़ियां नष्ट हो गई थीं।

दारोगा दीपक कुमार ने बताया कि जिन गाड़ियों में आग लगी हैं, वह नगर कोतवाली पुलिस अधीन माल-मुकदमाती से सम्बंधित थीं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने दो युवकों को यहां से निकलना बताया है, उनको लेकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

चलते ट्रक में लगी आग

बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाइवे पर करनाल से मेरठ जा रहे ऊन से लदे ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। ट्रक चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने घंटो की मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना में ट्रक व लदे उसमें रखे बंडल स्वाह हो गए। पुलिस घटना की जानकारी में जुटी है।