नगर निगम चुनाव; भाजपा ने संकल्प पत्र निर्माण समिति बनाई, कांग्रेस ने एसडीएम के तबादले की कर डाली मांग

नगर निगम चुनाव; भाजपा ने संकल्प पत्र निर्माण समिति बनाई, कांग्रेस ने एसडीएम के तबादले की कर डाली मांग

Municipal Corporation Elections

Municipal Corporation Elections

अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
पंचकूला। Municipal Corporation Elections: 
नगर निगम चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है और शहर में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। चुनाव हर हाल में जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियां दिन रात रणनीति बनाने में जुटी है। इन सब के बीच शुक्रवार को अलग अलग राजनीतिक घटनाक्रम सामने आए। भाजपा द्वारा निकाय चुनाव के मद्देनजर संकल्प पत्र निर्माण समिति का गठन किया है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले एक एसडीएम की शिकायत लेकर राज्य चुनाव आयोग पहुंच गई है। 

चुनाव आयोग को इस वजह की गई शिकायत
कांग्रेस नेता अंकुर गुलाटी ने चुनाव आयोग से एसडीएम चंद्रकांत कटरिया के तुरंत पंचकूला से तबादला किए जाने की मांग की, जिस पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सतपाल शर्मा को पत्र भेज कर जवाब मांगा है। कांग्रेस नेता अंकुर गुलाटी ने राज्य चुनाव आयोग को अपनी शिकायत देकर कहा कि एसडीएम चंद्रकांत कटरिया राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। वह प्रदेश भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया और पिता रतन लाल कटारिया अंबाला लोकसभा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री, के बेटे हैं। बंतो कटारिया वर्ष 2024 में अंबाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। राजनीतिक परिवार से संबंध रखने से निगम चुनाव के समय पर निष्पक्षता पर इसका सीधा असर पड़ता है। इस लिए एसडीएम चंद्रकांत कटरिया का तुरंत प्रभाव से तबादला किया दिया जाए। उनकी जगह ऐसे अधिकारी को तेनात किया जाए जो राजनीतिक परिवार से संबंध ना रखता हो ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। कांग्रेस नेताओं का यह भी कहना है कि प्रशासन को नगर निगम चुनाव घोषित होने के साथ ही एसडीएम का तबादला पहले ही कर देना चाहिए था।   

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण का इनपर दायित्व

भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली द्वारा नगर निकाय चुनाव-2026 हेतु राज्य संकल्प पत्र निर्माण समिति का गठन किया गया है। राज्य संकल्प पत्र निर्माण समिति का दायित्व विपुल गोयल मंत्री, हरियाणा सरकार, सुरेन्द्र पूनिया प्रदेश महामंत्री, कोमल सैनी मेयर, पानीपत, वेदपाल एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष और सुभाष चन्द्र वाईस चेयरमैन स्वच्छ भारत मिशन को सौंपा गया है।