बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, भगवान के चरणों में टेका माथा, दान किए करोड़ों रुपये
Mukesh Ambani visited the Badrinath and Kedarnath shrines
गोपेश्वर (चमोली)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज प्रातः पहले श्री बदरीनाथ धाम दर्शन किए बीकेटीसी ने श्री बदरीनाथ प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा प्रसाद भेंट किया।
बदरीविशाल तथा बाबा केदारनाथ के दर्शन 10 करोड़ रुपये का दान
दर्शनों के दौरान उद्योगपति मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को कुल 10 करोड़ रुपये की धनराशि भेंट के दो चेक भेंट किया। इसमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए 5 करोड़ रुपये तथा केदारनाथ धाम के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किए।
देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
अपने संदेश में श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान श्रीबदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के प्रति अपार आस्था है। अन्य वर्षों की भांति उन्होंने 10 करोड़ रुपये बीकेटीसी को दान स्वरूप दिये है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का आभार जताया है।
ये रहे मौजूद
बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मौनू पंचभैया, रजनीश भट्ट,मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ तथा प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, प्रमोद नौटियाल, भूपेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।