IAS दीप्रवा लाकड़ा को चंडीगढ़ गृह सचिव का चार्ज; चीफ सेक्रेटरी ने जारी किया आदेश, मंदीप बराड़ लंबी छुट्टी पर गए, पढ़ें खबर
Chandigarh IAS Diprava Lakra Gets Additional Charge Of Home Secretary
Chandigarh Administration: चंडीगढ़ के गृह सचिव मंदीप बराड़ (IAS Mandip Brar) के लंबी छुट्टी पर जाने के चलते प्रशासन ने उनके पास मौजूद सभी चार्ज 3 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त रूप से सौंपे हैं। जारी आदेश के मुताबिक, मुख्य सचिव पद की अस्थाई ज़िम्मेदारी आईएएस दीप्रवा लाकड़ा (IAS Diprava Lakra) को दी गई है। सेक्रेटरी होम के अलावा आईएएस लाकड़ा के पास सेक्रेटरी पुलिस/जेल/कोऑर्डिनेशन, पर्यावरण और वन तथा सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट और शहरी विकास का कार्यभार भी रहेगा।
इसी तरह आईएएस स्वप्निल नाईक को सेक्रेटरी रेवेन्यू, कानून और न्याय, प्रोटोकॉल तथा सेक्रेटरी जल संसाधन की अस्थाई ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एक और IAS डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह को सेक्रेटरी स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान का कार्यभार अतिरिक्त तौर पर दिया गया है। आदेश में बताया गया है कि मुख्य सचिव मंदीप बराड़ 13 जून से 28 जून 2026 तक छुट्टी पर गए हुए हैं। उनके छुट्टी पर रहने तक इस दरमियान उनके सभी चार्ज उपरोक्त आईएएस अधिकारी अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त तौर से संभालेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन के सबसे बड़े अधिकारी और मुख्य सचिव आईएएस एच राजेश प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।
आदेश
