पाकिस्तान में वायुसेना का विमान क्रैश, वीडियो; आसमान से सड़क पर गिरते ब्लास्ट, आग का गोला बना, 2 पायलटों के चीथड़े उड़े

Pakistan Air Force Plane Crash Horrific Incident Video

Pakistan Air Force Plane Crash Horrific Incident Video

Pakistan Air Force Plane Crash: पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) का एक विमान सोमवार को क्रैश हो गया। यह बड़ा हादसा पाकिस्तान के मरदान जिले के कटलंग क्षेत्र में हुआ। विमान आबादी वाले इलाके में आकर गिरा। विमान के क्रैश होने से 2 पायलटों की दर्दनाक मौत होने की खबर है। साथ ही कुछ स्थानीय नागरिक भी हादसे की चपेट में आए हैं। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पाकिस्तानी वायुसेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी वायुसेना का यह एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था। विमान हादसे का शिकार कैसे हुआ? इसकी जांच की जा रही है। वहीं हादसे के दो-तीन अलग-अलग CCTV वीडियो सामने आए हैं। एक सीसीटीवी वीडियो में विमान के सड़क पर अचानक गिरने का खौफनाक और भयानक सीन कैद हुआ है। वीडियो में दिखता है कि विमान आसमान से सड़क पर गिरते ही ब्लास्ट हो जाता है और आग के गोले में तब्दील होकर जलने लगता है। इस बीच सड़क से गुजर रहे कुछ वाहन चालक भी इसकी चपेट में आते दिखते हैं।

वहीं सामने आए दो अन्य वीडियो में भारी अफरा-तफरी के बीच विमान के चीथड़े पड़े देखे जा रहे हैं। ज्ञात रहे कि बीते 10 दिनों के अंदर पाकिस्तान में वायुसेना का यह दूसरा विमान क्रैश हुआ है। अभी हाल ही में पाकिस्तान वाले कश्मीर (PoK) में खराब हालातों के बीच वायुसेना का एक विमान संदिग्ध रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मालूम रहे कि पाकिस्तानी सेना के क्रूरतापूर्ण रवैये से PoK में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और कई लोगों की गोलीबारी में मौत हुई है।

 

PoK में पाकिस्तानी सेना ने लोगों पर बरसाईं गोलियां; 30 के करीब लोग मारे गए, 200 से ज्यादा घायल, हालात बेहद तनावपूर्ण