TV एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड; कुमकुम भाग्य सीरियल के अलावा फिल्म छावा में भी काम किया, मौत से पहले का लास्ट वीडियो
Shocking TV Actress Sanchita Ugale Suicide In Nalasopara Mumbai
Actress Sanchita Ugale Suicide: टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 22 साल की मशहूर एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड कर लिया है। मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में घर के अंदर संचिता उगले को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। संचिता का शव साड़ी से बने फंदे से लटका मिला है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने संचिता का शव अपने कब्जे में ले लिया है और प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का ही मामला मान जांच और आगामी कार्रवाई कर रही है।
संचिता ने सुसाइड क्यों किया?
मिली जानकारी के मुताबिक, संचिता उगले नालासोपारा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थीं। लेकिन सुसाइड के समय संचिता घर पर अकेली थीं। परिवार को अंदाजा भी नहीं था की संचिता ऐसा कुछ कदम भी उठा सकती हैं। फिलहाल संचिता ने सुसाइड क्यों किया? आखिर इसके पीछे क्या वजह रही। ये अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस की छानबीन जारी है और घर वालों और संचिता के सर्कल के लोगों से पूछताक्ष की जा रही है। लेकिन इस पूरी घटना ने टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है, साथ ही संचिता उगले के इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया है।
मौत से पहले का संचिता का लास्ट वीडियो
एक्ट्रेस संचिता उगले ने मरने से पहले रविवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो रील शेयर की थी। लगभग 20 घंटे पहले शेयर की गई इस रील के बाद संचिता ने मौत का खौफनाक कदम उठा लिया। अब संचिता का ये लास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो देख इस बात पर हैरान हैं हंसती-मुस्कराती संचिता ने ज़िंदगी खत्म करने का इतना बड़ा और खौफनाक कदम कैसे उठा डाला? फिलहाल यह पूरी गुत्थी अब पुलिस ही सुलझाएगी।
कुमकुम भाग्य सीरियल और फिल्म छावा में काम किया
एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) लोकप्रिय TV सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में अहम भूमिका निभाई। इस सीरियल में संचिता दीया का रोल निभाती नजर आईं थीं। इसके अलाव अन्य सीरियल में भी संचिता को देखा गया। संचिता उगले 'कुमकुम भाग्य', 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी', वागले की दुनिया और 'साजन घर' जैसे शोज में नजर आईं. इसके अलावा संचिता उगले ने विक्की कौशल की सुपरहिट मूवी 'छावा' में 'ताराबाई' की भूमिका निभाई थी।