राष्ट्रपति का ब्रज आगमन: मथुरा-वृंदावन में अभेद्य सुरक्षा और विशेष रूट प्लान

राष्ट्रपति का ब्रज आगमन: मथुरा-वृंदावन में अभेद्य सुरक्षा और विशेष रूट प्लान

mpregnable Security and Special Route Plan in Mathura-Vrindavan

mpregnable Security and Special Route Plan in Mathura-Vrindavan

मथुरा। mpregnable Security and Special Route Plan in Mathura-Vrindavan, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के तीन दिवसीय दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासन ने विस्तृत रूट प्लान तैयार कर लिया है। 21 मार्च को महामहिम वृंदावन से गोवर्धन जाएंगी। उनके निकलने से आधे घंटे पूर्व डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।

वहीं 10 मिनट पहले वृंदावन-गोवर्धन मार्ग पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। इस मार्ग पर 600 से अधिक यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। ट्रैफिक दबाव वाले प्वाइंटों पर 42 चौकी प्रभारी व दारोगा लगाए जाएंगे। करीब एक किमी की दूरी में 30 पुलिस कर्मी व्यवस्था को संभालेंगे।

ट्रैफिक दबाव वाले प्वाइंटों को संभालेंगे 42 चौकी प्रभारी

  • 19 से 21 मार्च तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कान्हा की धार्मिक नगरी में प्रवास करेंगी। 19 मार्च को शाम पांच बजे उनका विमान आर्मी कैंट के हेलीपैड पर उतरेगा।
  • 19 और 20 को महामहिम वृंदावन में मंदिरों के दर्शन के साथ कई धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
  • 21 मार्च की सुबह महामहिम द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वृंदावन के रेडिसन होटल से गोवर्धन के लिए रवाना होगी।
  • गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वह गोल्फ कार्ट से परिक्रमा लगाएंगी।

प्रदेश के कई जिलों से यातायात को मिले 450 कर्मी

महामहिम और राज्यपाल के रेडिसन से निकलने से आधे घंटे पूर्व डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। वहीं 10 मिनट पूर्व इस मार्ग पर यातायात को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। वृंदावन से गोवर्धन तक करीब 30 किमी की दूरी पर महामहिम के काफिले को निकालने के लिए पुलिस ने विस्तृत रूट प्लान तैयार किया है। इसके तहत हर 30 मीटर पर एक-एक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जो सड़क पर किसी को भी नहीं आने देंगे।

एक किमी की दूरी में लगेंगे 30 पुलिस कर्मी

यातायात पुलिस को आगरा-अलीगढ़ जोन से करीब 450 पुलिसकर्मी मिले हैं। वहीं जिले के 200 यातायात पुलिसकर्मियों के साथ हर एक किमी पर करीब 20 से 25 पुलिस कर्मी व्यवस्था को संभालेंगे। प्रमुख चौराहे, कट और यातायात दबाव वाले प्वाइंटों की कमान 42 चौकी प्रभारी व दारोगा को सौंपी गई है।

महामहिम का काफिला निकलने के दौरान पुलिस कर्मी पूरी तरह से मार्ग खाली रखेंगे। इस दौरान किसी को भी आवागमन नहीं करने दिया जाएगा। वृंदावन से गोवर्धन मार्ग पर तीन जोन व पांच सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

महामहिम की गोवर्धन परिक्रमा को लेकर विशेष रूट प्लान बनाया गया है। उनका काफिला निकलने से 10 मिनट पहले वृंदावन-गोवर्धन मार्ग का पूरा यातायात रोक दिया जाएगा। रूट डायवर्जन भी आधे घंटे पूर्व ही लागू कर दिया जाएगा। -सुरेश चंद्र रावत, एसपी ग्रामीण