सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट: जदयू ने लोकसभा अध्यक्ष से की अयोग्य घोषित करने की मांग
MP Girdhari Yadav's Membership in Jeopardy
पटना। MP Girdhari Yadav's Membership in Jeopardy, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच अपने पुत्र को विधायक बनाने की कोशिश में जुटे बांका से सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट गहराता नजर आ रहा है।
लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता दिलेश्वर कामत ने इस मामले की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से करते हुए उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की है।
बेटे को RJD से टिकट दिलाने का आरोप
आरोप है कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने बेटे चाणक्य प्रकाश को राजद (RJD) के टिकट पर चुनाव लड़वाया और उसके समर्थन में प्रचार भी किया। इसे पार्टी विरोधी गतिविधि माना जा रहा है।
इस मामले पर केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है और अब फैसला लोकसभा अध्यक्ष को करना है।
पहले भी पार्टी लाइन से अलग बयान
विधानसभा चुनाव के दौरान भी गिरिधारी यादव ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया था। उन्होंने वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि जब लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची सही थी, तो विधानसभा चुनाव में गलत कैसे हो सकती है।
उन्होंने चुनाव आयोग की प्रक्रिया, खासकर एसआईआर (Special Intensive Revision) के समय को लेकर भी सवाल खड़े किए थे, जिस पर पार्टी ने उनसे जवाब तलब किया था।
सांसद का बचाव
इस पूरे विवाद पर गिरिधारी यादव का कहना है कि उन्होंने कोई पार्टी विरोधी काम नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा स्वतंत्र है और अपने राजनीतिक फैसले खुद ले सकता है।
अब इस मामले में अंतिम निर्णय लोकसभा अध्यक्ष के स्तर पर होना है, जिस पर सबकी नजर टिकी हुई है।