वृंदावन में मातम: यमुना में मोटरबोट पलटने से 11 श्रद्धालुओं की मौत; हादसे से कुछ पल पहले का 'राधे-राधे' जप का वीडियो वायरल
Mourning in Vrindavan: 11 Devotees Die After Motorboat Capsizes in Yamuna
मथुरा। Mourning in Vrindavan: 11 Devotees Die After Motorboat Capsizes in Yamuna, पंजाब से आए श्रद्धालु वृंदावन में राधे-राधे की भक्ति में डूबे रहे। श्रद्धालुओं का एक जत्था दोपहर को दोपहर को निधिवन भी घूमने गया था। जहां राधे-राधे भक्ति के बीच वीडियो भी बनाया गया। फिर मोटरबोट में भी राधा नाम का जप किया। इसके बाद हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई।
हादसे से पहले भजन और कीर्तन कर रहे थे श्रद्धालु
पंजाब से आए श्रद्धालु निधिवन के साथ केशी घाट पर राधे-राधे के जयघोष के बीच भक्ति में डूबे नजर आए। हादसे से कुछ समय पहले श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यमुना किनारे दर्शन और नौका विहार का आनंद ले रहे थे। माहौल पूरी तरह भक्तिमय था और श्रद्धालु वृंदावन की आध्यात्मिक छटा में खोए हुए थे। सभी लगातार राधे-राध का जाप कर रहे थे।
कुल ही पलों में मातम में बदल गया खुशी का माहौल
इसी बीच यमुना में श्रद्धालुओं से भरी मोटरवोट हादसे का शिकार हो गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। दर्दनाक घटना ने श्रद्धा और खुशी के माहौल को कुछ ही पलों में मातम में बदल दिया। श्रद्धालुओं द्वारा निधिवन और मोटरबोट में राधे-राधे जप के दौरान बनाए गए वीडियो इंटरनेट मीडिया में भी प्रसारित हो गए हैं।