Monsoon 2025 Latest News: इस बार जल्दी आ रहा मॉनसून; समय से पहले इस तारीख तक केरल पहुंचने का अनुमान

इस बार जल्दी आ रहा मॉनसून; समय से पहले इस तारीख तक केरल पहुंचने का अनुमान, साल 2024 में 30 मई को दी थी दस्तक, पढ़ें

Monsoon 2025 Latest News

Monsoon 2025 Latest News India Meteorological Department Weather Update

Monsoon 2025 Latest News: देश में लोग भीषण गर्मी से दो-चार हो रहे हैं। लेकिन जल्द ही उन्हें गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल, खबर मॉनसून को लेकर है। मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जानकारी मिल रही है, इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon 2025) जल्दी आ रहा है। 27 मई के आसपास मॉनसून केरल पहुंच सकता है। मॉनसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुईं हैं। मतलब इस बार मॉनसून के सामान्य तिथि से भी 3 दिन पहले केरल पहुंचने का अनुमान है.

आपको बता दें कि, सामान्यतः 1 जून को मॉनसून केरल पहुंचता है। यानि मॉनसून के केरल पहुंचने की सामान्य तिथि 1 जून के आसपास मानी जाती है। केरल में मॉनसून आने के साथ भारत में 4 महीने (जून से सितंबर) की वर्षा ऋतू की शुरुवात हो जाती है। पिछले साल मॉनसून को लेकर मौसम विभाग का अनुमान सही निकला था। साल 2024 में मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 30 मई को मॉनसून ने केरल में दस्तक दी थी। हालांकि 2023 में मौसम विभाग का अनुमान सही नहीं रहा था।

2023 में मॉनसून करीब एक सप्ताह की देरी से 8 जून को केरल पहुंचा था। जबकि मौसम विभाग ने 4 जून के आसपास के मॉनसून के केरल पहुंचने की आशंका जताई थी। वहीं साल 2022 में 29 मई को मॉनसून केरल पहुंच गया था। वहीं 2024 में मॉनसून सामान्य तारीख की तुलना में जल्दी तो आया ही साथ ही दो जुलाई तक यह पूरे देश में पहुंच गया था, जबकि ऐसा सामान्यत: आठ जुलाई तक होता है। आमतौर पर मॉनसून पूरे देश को 1 जून से 8 जुलाई यानी 38 दिन में कवर करता है।

दिल्ली-चंडीगढ़ और यूपी समेत उत्तर भारत कब पहुंचेगा मॉनसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, इस बार मॉनसून 2025 के जल्दी आने के चलते इसके तेजी से आगे बढ्ने का अनुमान है। देश के अलग-अलग राज्यों में अपने तय समय से पहले भी मॉनसून वहां दस्तक दे सकता है। माना जा रहा है कि, 20 से 25 जून के बीच मॉनसून दिल्ली-चंडीगढ़ और यूपी समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में दस्तक दे सकता है। वहीं आमतौर पर राजधानी दिल्ली में मॉनसून 27 जून के आसपास पहुंचता है।

जबकि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात के कुछ हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 10 से 15-20 जून है। वहीं राजस्थान में 30 जून के आसपास मॉनसून पहुंच सकता है। वहीं महाराष्ट्र में मॉनसून 5 से 10 जून के बीच पहुंचने की उम्मीद रहती है। मॉनसून के आगमन पर इन हिस्सों में झमाझम बारिश होती है। वहीं मॉनसून की बारिश से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलती है।

मॉनसून 2024 में सामान्य से अधिक बरसात हुई

भारत मौसम विभाग ने साल 2024 में मॉनसून सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई थी और बताया था कि जून से सितंबर के बीच सबसे अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान ने कहा था कि इस साल मॉनसून बारिश सामान्य से अधिक 104% से 110% होने की संभावना है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक जून से सितंबर के बीच सामान्य से अधिक बरसात हुई। इस तरह से यह मॉनसून 105 से 110 फीसदी की कैटेगरी में रहा, जो सामान्य बरसात से 5 फीसदी ज्यादा है।

सितंबर बीच से लौटने लगता है मॉनसून

भारत को बारिश से सराबोर करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सितंबर बीच से लौटने लगता है। यानि इसकी वापसी की यात्रा शुरू हो जाती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक जून को केरल पहुंचता है और जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरे देश में पहुंच जाता है। वहीं मॉनसून की वापसी सामान्यतया बीच सितंबर से शुरू हो जाती है। 15 अक्टूबर तक मॉनसून पूरी तरह से वापस चला जाता है। मॉनसून के लौटने पर भी झमाझम बारिश होती है।