लखनऊ में तीन दिवसीय प्रवास पर रहे मोहन भागवत, संघ प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थियों से किया संवाद

लखनऊ में तीन दिवसीय प्रवास पर रहे मोहन भागवत, संघ प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थियों से किया संवाद

Mohan Bhagwat on a Three-Day Visit to Lucknow

Mohan Bhagwat on a Three-Day Visit to Lucknow

लखनऊ। Mohan Bhagwat on a Three-Day Visit to Lucknow, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार प्रांतों के प्रशिक्षण वर्ग में 24 मई को लखनऊ पहुंचे सरसंघचालक मोहन भागवत का तीन दिनी प्रवास मंगलवार को पूरा होगा।

उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर निराला नगर में आयोजित चार प्रांतों कानपुर, अवध, काशी, गोरक्ष तथा नेपाल से आए 289 शिक्षार्थियों सेे संवाद किया। 21 मई से शुरू प्रशिक्षण वर्ग 11 जून तक चलेगा।

माना जा रहा था कि प्रवास के दौरान मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेेताओं की मुलाकात होगी, लेकिन अब तक ऐसा कार्यक्रम नहीं बन सका।

शिक्षार्थियों को स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें प्रतिदिन कम पानी खर्च करने की सीख दी गई। चेताया गया कि भविष्य का बड़ा संकट जल का होगा। शिक्षार्थियों को बताया गया कि उपेक्षा और उपहास के लंबे दौर के बाद भी संघ निरंतर विस्तार और प्रभाव के साथ समाज जीवन में सक्रिय है।

पिछले दिनों फरवरी में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत ने लखनऊ में कई सामाजिक एवं वैचारिक बातें कही थीं, जिसमें घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करने एवं हिन्दुओं को तीन बच्चे पैदा करने एवं मतांतरण पर रोक लगाने जैसे बिंदु शामिल थे।