Mohali Municipal Elections

मोहाली नगर निगम चुनाव: निजी कर्मचारियों को छुट्टी देने की मांग, भाजपा नेता ने सरकार से की अपील

undefined

Mohali Municipal Elections

Ramesh Kumar Verma ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन मोहाली से अपील करते हुए कहा है कि 26 मई को होने वाले नगर निगम चुनाव लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव स्थानीय सरकार और लोकल बॉडी व्यवस्था को मजबूत करने वाले होते हैं, जिनमें हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाता है।

उन्होंने कहा कि इस बार 26 मई मंगलवार को पड़ रहा है, जो एक कार्यदिवस (वर्किंग डे) है। Mohali में बड़ी संख्या में लोग निजी कंपनियों, संस्थानों और निजी अस्पतालों में कार्यरत हैं। ऐसे में आशंका है कि कई कर्मचारियों को मतदान के लिए छुट्टी नहीं मिल पाएगी, जिसके कारण वे अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने से वंचित रह सकते हैं।

रमेश कुमार वर्मा ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन मोहाली और श्रम विभाग से मांग की कि मतदान वाले दिन सभी निजी संस्थानों और निजी अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से छुट्टी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत कर सकें।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी करेगा।