पंजाब में मान सरकार का अफसरों पर एक्शन, ​​​​​​​मोहाली माइनिंग अफसर को किया सस्पेंड

पंजाब में मान सरकार का अफसरों पर एक्शन, ​​​​​​​मोहाली के इस अफसर को किया सस्पेंड

Mohali Mining Officer Suspended

Mohali Mining Officer Suspended

Punjab News : पंजाब में मान सरकार के आते ही सरकारी सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है और इस क्रम में कई कर्मचारी-अधिकारी नप रहे हैं| उनपर बड़ी गाज गिर रही है| इधर अब मान सरकार ने सख्ती दिखाते हुए रोपड़-मोहाली के माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर दिया है। इस बारे में माइनिंग विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी कृष्ण कुमार द्वारा जारी आदेश आप नीचे देख सकते हैं| सस्पेंड माइनिंग अफसर को अब चंडीगढ़ में चीफ इंजीनियर (माइनिंग) के साथ अटैच किया गया है।

देखें....

Mohali Mining Officer Suspended
Mohali Mining Officer Suspended


पंजाब में अवैध खनन बड़ा मुद्दा...

बतादें कि, पंजाब में अवैध खनन एक बड़ा और गर्म मुद्दा है| इसीलिए मान सरकार अवैध खनन पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है| मान सरकार में खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस आयेदिन खनन साइट का दौरा करते और हिदायत देते देखे जा रहे हैं| खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि हम पंजाब में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए खनन नीतियों पर काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में नई तकनीकों को लागू किया जाएगा। खनन से होने वाला राजस्व माफियाओं के बजाय अब सीधे पंजाब सरकार को जाएगा|