Mohali Daughter Killed Father: मोहाली में 17 साल की बेटी ने पिता की हत्या की; बॉयफ्रेंड संग तेजधार हथियार से गला रेता

खौफनाक! मोहाली में 17 साल की बेटी ने पिता की हत्या की; बॉयफ्रेंड संग तेजधार हथियार से गला रेता, लव मैरिज में रोड़ा बनने पर मार दिया

Mohali Daughter Killed Father Along With Boyfriend Due To Denied Marriage

Mohali Daughter Killed Father Along With Boyfriend Due To Denied Marriage

Mohali Daughter Killed Father: इस बदलते दौर में अब तो डर सा लगने लगा है। इंसानियत मर चुकी है। लोग इतने क्रूर और हैवान बनते जा रहे हैं की अपने फायदे के लिए अपने सगे बाप का कत्ल करने से भी पीछे नहीं हट रहे। चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली जिले से सामने आई एक वारदात ने दिल-दिमाग हिला दिया है। बेहद हैरानी की बात है की यहां एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।

बॉयफ्रेंड संग तेजधार हथियार से गला रेता

रिपोर्ट्स के अनुसार, पिता की हत्या करने वाली यह बेटी 17 साल की नाबालिग बताई जा रही है। जिसने विकास नाम के अपने बॉयफ्रेंड (21 साल) संग मिलकर तेजधार हथियार से पिता की गला रेतकर हत्या की। बताया जाता है कि दोनों ने धोखे से पहले पिता को बंधक बनाया और इसके बाद मौत के घाट उतारा। इसके बाद दोनों यहीं नहीं रुके। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने और खुद के सेफ बचने का प्लान भी बनाया। जिसके तहत दोनों ने पिता की लाश को एक नहर में ठिकाने लगा दिया। इधर लड़की की मां को जब आशंका हुई तो इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब जांच की तो दोनों का गुनाह सामने आ गया।

लव मैरिज में रोड़ा बनने पर मार दिया  

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की बॉयफ्रेंड विकास के साथ काफी समय से प्रेम संबंध में थी, जिस पर पिता को आपत्ति थी। लड़की विकास के साथ शादी करने की जिद कर घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा करती थी और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देती थी। विकास संग प्रेम और शादी में पिता की आपत्ति उसे इतनी नागवार गुजरी की उसने विकास संग मिलकर लव मैरिज में रोड़ा बने पिता को रास्ते से हटाने का प्लान ही बना डाला। फिलहाल दोनों को काबू कर लिया गया है। पुलिस पूछताक्ष के साथ आगामी कार्रवाई कर रही है। वहीं दोनों द्वारा नहर में फेंकी गई लाश तलाश की जा रही है।

चंडीगढ़ में बेटी बनी कातिल; पिता को मौत के घाट उतारा, चाकू से गोदा, ये खौफनाक कदम क्यों?