मोबाइल की स्क्रीन हुई 'ब्लैक' और उड़ गए ₹58,000: बक्सर में साइबर ठगी का नया और खौफनाक तरीका

मोबाइल की स्क्रीन हुई 'ब्लैक' और उड़ गए ₹58,000: बक्सर में साइबर ठगी का नया और खौफनाक तरीका

Mobile Screen Goes Black and ₹58

Mobile Screen Goes 'Black' and ₹58,000 Vanishes

डुमरांव। Mobile Screen Goes 'Black' and ₹58,000 Vanishes, कोरान सराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी कन्हैया प्रसाद के पुत्र चंदन प्रसाद साइबर ठगी के शिकार हो गए। कोरान सराय बाजार में पिछले पांच वर्षों से किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले चंदन के साथ सोमवार की दोपहर यह घटना घटी, जिससे पूरा परिवार सदमे में है।

बताया जाता है कि चंदन अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक उनके मोबाइल का स्क्रीन ब्लैक हो गया और कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया। घबराकर उन्होंने मोबाइल को स्विच आफ कर पुनः चालू किया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनके खाते से 58 हजार रुपये निकासी का मैसेज देखकर होश उड़ गए।

पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर पर दी सूचना

घटना के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी और कोरान सराय थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाही। हालांकि, वहां उन्हें यह कहकर जिला मुख्यालय स्थित साइबर थाना भेज दिया गया कि मामला साइबर अपराध से जुड़ा है।

जिला मुख्यालय पहुंचने पर भी उन्हें निराशा हाथ लगी। वहां बताया गया कि एक लाख रुपये से अधिक की ठगी होने पर ही साइबर थाना में प्राथमिकी की जाती है। इसके बाद उन्हें पुनः स्थानीय थाना जाने की सलाह दी गई। इस प्रक्रिया में पीड़ित को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इधर, मठिला स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में जब उन्होंने अपने खाते की जानकारी ली, तो बैलेंस शून्य पाया गया। चंदन ने बताया कि उन्होंने न तो किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत की। इसके बावजूद यूपीआई के माध्यम से खाते से राशि की निकासी हो गई।

थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और लोग अपने खातों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।