विधायक चेतन आनंद पर रंगदारी और धमकी का आरोप; राजा बाबू पहुँचे SP के पास; विधायक बोले— "ठगी रोकने गया था"
MLA Chetan Anand Accused of Extortion and Intimidation
औरंगाबाद। MLA Chetan Anand Accused of Extortion and Intimidation, नबीनगर के विधायक चेतन आनंद पर उन्हीं की पार्टी के नेता व जिला प्रवक्ता रहे राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू ने रंगदारी मांगने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है।
जदयू नेता ने इससे संबंधित आवेदन पुलिस अधीक्षक को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में राजा ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे विधायक Chetan Anand अपने सरकारी बॉडी गार्ड और निजी गार्ड के साथ उनके घर पहुंचे। उस समय वह (Rajiv Ranjan) घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी, बच्चे और बुजुर्ग दादा घर पर थे।
राजा बाबू का आरोप है कि विधायक ने घर पहुंचते ही उनके स्वजनों को गाली देते हुए अभद्र व्यवहार किया। राजा ने बताया कि एनटीपीसी बिजली परियोजना में उनका सिविल कार्य चल रहा है।
विधायक ने कथित रूप से उन्हें काम को बंद कराने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगा। उन्होंने कहा कि पूरी घटना का सीसीटीवी में कैद है। पुलिस जांच करेगी तो सच्चाई सामने आएगा।
उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। युवा जदूय के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज ने विधायक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
चेतन आनंद ने किया पलटवार
नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने रंगदारी मांगने के लगे आरोप सिरे से खारिज किया। विधायक के साथ पत्नी डॉ. आयुषी सिंह तोमर ने बताया कि धनौती गांव के कुछ युवकों ने विधायक को फोन कर जानकारी दिया कि राजीव रंजन उर्फ राजा खुद को जदयू का नेता बताकर एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये वसूल रहा है।
शिकायत मिलने पर विधायक ने मामले की जांच कराई। कुछ बिंदुओं पर आरोप सही पाए गए। डॉ. आयुषी ने स्पष्ट कहा कि रंगदारी मांगने का आरोप गलत है। यह सब विधायक को बदनाम करने की साजिश है।
उन्होंने कहा कि नबीनगर में युवाओं से ठगी का कार्य नहीं चलेगा। विधायक ने कहा कि जदयू नेता राजा सिर्फ लोकप्रिय होने के लिए यह सब कर रहे हैं। मीडिया से आग्रह किया खबरें तभी प्रकाशित करें जब उसका सत्यापन हो जाए। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं।