विमान दुर्घटना के 16 दिन बाद चमत्कार, सेना ने 11 महीने के शिशु समेत चार बच्चों को किया रेस्क्यू

विमान दुर्घटना के 16 दिन बाद चमत्कार, सेना ने 11 महीने के शिशु समेत चार बच्चों को किया रेस्क्यू

RESCUE OPERATION

RESCUE OPERATION

RESCUE OPERATION: कोलंबिया के अमेजन में 1 मई को एक विमान क्रैश हो गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। तभी से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। अब दुर्घटना के करीब दो सप्ताह बाद बुधवार को चार बच्चे जीवित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी है।

पेट्रो ने कहा कि सेना ने कठिन सर्च ऑपरेशन चलाया और आज उन्हें जीत मिल गई है। देश के लिए खुशी की बात है। करीब दो सप्ताह पहले हुई दुर्घटना के बाद बुधवार को घने कोलंबियाई अमेजन में चार बच्चे जीवित मिले हैं। इनमें एक 11 महीने का बच्चा भी है। 

बता दें, अधिकारियों ने 100 से अधिक सैनिकों को स्निफर डॉग्स के साथ सर्च ऑपरेशन में लगाया था। यह उन बच्चों की तलाश में जुटे थे, जो 1 मई को हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त के बाद से गायब थे। इस घटना में तीन वयस्कों की मौत हो गई थी। 

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद बच्चे दक्षिणी कैक्वेटा के जंगल में भटक रहे थे। इन बच्चों की उम्र 4, 9 और 13 साल बताई जा रही है। वहीं एक बच्चा मात्र 11 महीने का है। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे की पीने की बोतल और आधा खाया हुआ फल मिला था। इसी के बाद तलाश और तेज कर दी थी। इससे पहले, सोमवार और मंगलवार को सैनिकों को पायलट और दो वयस्कों के शव मिले थे। मृत यात्रियों में से एक मुकुतुय चार बच्चों की मां थी।

यह पढ़ें:

हिंद महासागर में डूबी चीन की नाव, मछली पकड़ने आए 39 लोग लापता

लाहौर HC ने इमरान खान की जमानत याच‍िका पर सुरक्ष‍ित रखा फैसला, पंजाब में भड़की ह‍िंसा पर दर्ज हुए थे कई केस

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पत्नी के साथ पहुंचे लाहौर हाईकोर्ट, बुशरा बीबी को 23 मई तक मिली जमानत