यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को मिले दफ्तर, विभागों के बंटवारे का इंतजार

यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को मिले दफ्तर, विभागों के बंटवारे का इंतजार

Ministers Allotted Offices Following UP Cabinet Expansion

Ministers Allotted Offices Following UP Cabinet Expansion

लखनऊ: Ministers Allotted Offices Following UP Cabinet Expansion, उत्‍तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद दफ्तर आवंटित कर दिए गए। कैबिनेट मंत्री बनाए गए भूपेंद्र सिंह चौधरी को मुख्य भवन के पहले ताल पर कमर नंबर 81ची आवंटित किया गया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय समेत बाकी राज्य मंत्री और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को बापू बवन में कार्यालय दिया गया है।

इसके साथ ही मंत्रियों के लिए राज्य संपत्ति विभाग ने नए आवास आवंटन की फाइल वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यालय को मंजूरी के लिए भेज दी है। मंत्री भूपेंद्र चौधरी, सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल के पास ही केवल मंत्री आवास हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार तक बचे हुए मंत्रियों की आवास भी मिल जाएंगे। इस बीच सोमवार को नए बने मंत्रियों के आवास और कैंप कार्यालय पर दिनभर समर्थक और बधाई देने वालों का जोता लगा रहा।


भूपेंद्र चौधरी से मिलने पहुंचे मनोज पांडेय

मंत्री बने बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अलावा मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल के घर जश्न का माहौल है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र चौधरी के आवास पर मंत्री बनाए गए मनोज पांडेय मुलाकात करने पहुंचे। भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें शुभकामना देते हुए नई जिम्मेदारी की बधाई दी।


मनोज पांडेय के आवास पर लगा रहा शुभचिंतकों का तांता

इसके बाद कैबिनेट विस्तार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए डॉ. सोमेद्र तोमर के साथ ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य और मांट विधानसभा के विधायक राजेश चौधरी में पहुंचे। इसके अलावा नए राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर ने भी उनसे मुलाकात की। वहीं, मनोज पांडेय के आवास पर भी सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। सोमेंद्र तोमर के गौतमपल्ली स्थित कैंप कार्यालय में तमाम कार्यकर्ता पहुंचे। सोमेंद्र तोमर ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भी शिष्टावर मुलाकात की। वहीं, बापू भवन के पास स्थित रॉयल होटल में मंत्री सुरेंद्र दिलेर के आवास पर भी उनकी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मिलने पहुंचे।


विभागों के बंटवारे का इंतजार

मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब विभाग के बंटवारे का इंतजार है। सोमवार की देर शाम तक इंतजार के बाद भी तस्वीर साफ नहीं हो सकी। इस दौरान नए चेहरों के साथ ही मंत्रिमंडल के पुराने चेहरों के भी विभागों में बदलाव को लेकर चर्चा-परिचर्चा का दौरा चलता रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह से ही वाराणसी, बागपत व दिल्ली दौरे के लिए निकल गए थे। मंगलवार को उन्हें असम में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शमिल होना है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही विभाग आवंटित होगे।