यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी ने बुलाई सभी जिलाध्यक्षों की बैठक, मिशन-27 पर बनेगी रणनीति

यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी ने बुलाई सभी जिलाध्यक्षों की बैठक, मिशन-27 पर बनेगी रणनीति

UP District President Meeting

UP District President Meeting

UP District President Meeting: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद BJP मंगलवार 12 मई को लखनऊ में एक बड़ी संगठनात्मक बैठक की तैयारी कर रही है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होने वाली इस बैठक में राज्य भर के सभी 98 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे. प्रदेश BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जिला अध्यक्षों के साथ मिलकर रणनीति तैयार करेंगे, जिसका मुख्य फोकस आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए एक रोडमैप बनाना होगा.

मंत्रिमंडल विस्तार अब पूरा हो चुका है, इसलिए अगला कदम नए प्रदेश अध्यक्ष की टीम की घोषणा करना है और कल होने वाली इस बैठक को आगामी चुनावों के लिए रूपरेखा और जीत की योजना को अंतिम रूप देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

12 मई को होगी बड़ी बैठक

अब भारतीय जनता पार्टी पूरा ध्यान 2027 के विधानसभा चुनाव पर देने जा रही है. जिसको लेकर लखनऊ में 12 मई को बीजेपी की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है. इस बैठक को 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी को देखते हुए बेहद खास माना जा रहा है. इसमें बैठक में उत्तर प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता इन जिलाध्यक्षों के साथ संगठन की स्थिति, चुनावी रणनीति और आने वाले समय की तैयारियों पर मंथन करेंगे.

UP कैबिनेट विस्तार 2026

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में हाल ही में एक बड़ा विस्तार देखने को मिला है. इस विस्तार के तहत, छह नए मंत्रियों ने शपथ ली है, जो आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इसके अतिरिक्त, कैबिनेट के भीतर दो मंत्रियों का प्रमोशन भी किया गया है, जिससे उनके दायित्वों और पद में वृद्धि हुई है.

ये बदलाव मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिसका उद्देश्य राज्य में सत्ताधारी दल की स्थिति को मजबूत करना है. शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में जातीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें एक ब्राह्मण और तीन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंध रखते हैं.