प्रयागराज में धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद, श्रृंगवेरपुर धाम किले के पास से मस्जिद हटाने की मांग

प्रयागराज में धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद, श्रृंगवेरपुर धाम किले के पास से मस्जिद हटाने की मांग

Sanjay Nishad Protest

Sanjay Nishad Protest

Sanjay Nishad Protest: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद श्रृंगवेरपुर धाम में जीटी रोड नेशनल हाईवे पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए. वे श्रृंगवेरपुर धाम किले के पास बनी एक मस्जिद को हटाने की मांग कर रहे थे.

कैबिनेट मंत्री के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी हाथों में पार्टी के झंडे लेकर धरने में शामिल हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ.

श्रृंगवेरपुर धाम के पास बनी मस्जिद हटाने की माँग

संजय निषाद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने श्रृंगवेरपुर धाम को पर्यटन सर्किट में शामिल किया है, जहां भगवान राम और निषादराज की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है और एक भव्य पार्क भी बनाया गया है. हालांकि पार्क और आसपास सफाई व्यवस्था ठीक न होने को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

निषाद पार्टी ने दावा किया है कि श्रृंगवेरपुर धाम ऐतिहासिक रूप से निषादराज का किला है. इसी किले में भगवान श्री राम और निषादराज गुह के साथ मित्रता का प्रसंग घटित हुए था. 

ये धाम ऐतिहासिक तौर पर बेहद अहम हैं. यहां भगवान राम और निषाद राज के लगे लगाते हुए प्रतिमा भी स्थापित की गई है. इसलिए इस धाम के पास से मस्जिद की सरंचना को हटाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी माँग पर ध्यान दे नहीं तो ये विरोध और तेज होगा. 

मंच पर फूट-फूटकर रोए संजय निषाद

इससे पहले रविवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गोरखपुर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था. जिसमें वो अपनी बात रखते हुए बेहद भावुक हो गए थे और फूट-फूटकर रोने लगे थे. उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सालों तक निषाद समाज को उनके हकों से दूर रखा गया और विकास के अवसर नहीं दिए गए. 

संजय निषाद ने कहा कि अब विरोधियों को जवाब देने का समय आ गया है. इसका एकजुट होकर जवाब देने की ज़रूरत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो अपने समाज के बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे और अपने समाज के बच्चों के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे.